हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Top 10 Luxury Cities of 2025: स‍िर्फ पैसा नहीं, यहां के लोगों की लाइफस्‍टाइल देख कहेंगे- जीओ तो ऐसे जियो

इन 10 शहरों को इनकी अमीर‍ियत से नहीं, बल्‍क‍ि इनकी लाइफस्‍टाइल की वजह से जाना जाता है. आइये आपको दुन‍िया के 10 ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं, ज‍िन्‍हें दुन‍िया की सबसे लग्‍जर‍ी स‍िटी (top 10 Luxury Cities) कहा जाता है.

विज्ञापन

World Top 10 Luxury Cities of 2025: जब भी कोई व्‍यक्‍ति‍ आपसे लग्जरी के बारे में बात करता है तो आपके द‍िमाग में क्‍या आता है? आपके सामने मखमली चादर से लेकर महंगे कार्पेट और करीने से सजे घर की तस्‍वीर आ जाती होगी. लग्‍जरी का मतलब सिर्फ पैसा नहीं है. बल्‍क‍ि इससे कहीं ज्‍यादा है. इसका मतलब है कि आप इसे कहां खर्च करते हैं. आप इसे कैसे महसूस करते हैं और यह आपको कैसी लाइफस्टाइल देता है.

कोई नहीं बताएगा अमीर बनने का ये तरीका, हर द‍िन 200 रुपये लगाकर बनाएं 20 लाख रुपये

र‍िपोर्ट्स बताते हैं क‍ि पूरी दुन‍िया में अमीरों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है और अब वे ऐसे शहरों की तलाश कर रहे हैं, जहां वे अपने पसंद ह‍िसाब से लाइफ को जी सकें. सबसे अच्छा खाना, सबसे खास बुटीक और सबसे बेहतर लिविंग एक्सपीरियंस लें.

विज्ञापन

इसे लेकर JB.com ने हाल ही में एक लेटेस्ट ग्लोबल लग्जरी इंडेक्स जारी क‍िया है. इस र‍िपोर्ट में उन 10 शहरों के नाम द‍िए गए हैं, जहां के लोग शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं. मिशेलिन-स्टार वाले रेस्टोरेंट से लेकर प्राइवेट मेंबर्स क्लब तक, फैशन हाउस से लेकर वॉटरफ़्रंट पेंटहाउस तक, ये जगहें सिर्फ पैसा नहीं देतीं. वे खास तौर पर चुनी हुई शान, ग्लोबल असर और ऐसी लाइफस्टाइल देते हैं जिसकी ज्‍यादातर लोग सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं. आइए उन शहरों के बारे में जानें जिसे अमीर लोग सच में अपना घर कहते हैं:

अब क‍िराए पर रहना हुआ आसान, सरकार ने बनाएं नए न‍ियम; जानें क्‍या है नया रेंट एग्रीमेंट 2025?

विज्ञापन

दुन‍िया के 10 सबसे लग्‍जरी शहर (world most Luxury Cities)
1. पेरिस
2. मेलबर्न
3. ज्यूरिख
4. मियामी
5. न्यूयॉर्क सिटी
6. लॉस एंजिल्स
7. मिलान
8. सिंगापुर
9. सियोल
10. लंदन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola