बन रहा है दुनिया का सबसे महंगा घर, अंबानी को भी छोड़ेगा पीछे!
World’s Most Expensive House: अमेरिका में एक बिजनेसमैन दुनिया का सबसे महंगा घर बन रहा है। जानिए अंबानी के एंटीलिया से कितना है अलग।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
World’s Most Expensive House: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी घर की कीमत कहां तक हो सकती है। दुनिया का सबसे महंगे घर की कीमत क्या हो सकती है। नहीं सोचा? दरअसल एक अरबपति इस दुनिया का सबसे महंगा घर बनाने जा रहे हैं। इस घर की कीमत 1 बिलियन डॉलर यानी 8 हजार करोड़ से ज्यादा है। ये घर बनने के बाद धरती का सबसे महंगा आशियाना होगा। चलिए आपको बताते हैं इस बिजिनसमैन के बारे में, इसके अलावा क्या खास रहने वाला है इस घर में।
दरअसल इस महंगे घर को बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि अरबपति केनेथ ग्रिफिन हैं, जो सिटेडल इन्वेस्टमेंट कंपनी के Founder, CEO हैं। केनेथ ग्रिफिन महंगी प्रोपर्टी खरीदने के शौकीन रहे हैं। केन अमेरिका का सबसे महंगा घर भी खरीद चुके हैं, जिसकी कीमत करीब 1,600 करोड़ रुपए थी। केन अब फ्लोरिडा के पाम बीच पर दुनिया का सबसे महंगा घर बनाने जा रहे हैं।
केन का आशियाना किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। 50, 000 square foot में केन का घर होगा। 10 साल पहले से ही केन ने इस प्रॉपर्टी को लेने की शुरूआत कर दी थी। इसमें स्पा से लेकर महासागर के लुभावने सीन, बड़ा स्विंगपूल, झील के किनारे के बगीचे, केयर टेकर का घर और गेस्टहाउस जैसी सुविधाएं होंगी। जानकारी के अनुसार केन का पूरा परिवार इस घर में रहेगा।
केन ने इससे पहले कई बड़ी महंगी प्रोपर्टी फ्लोरिडा़ के साथ अमेरिका के कई हिस्सों में ली हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 200 करोड़ रुपए पिछले 3 महीने में खर्च कर चुके हैं। अब बड़ा सवाल ये आता है कि ये घर कब तक बना जाएगा, तो उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 4 से 5 साल तक ये आशियाना बन जाएगा। इसके बनने के बाद केन अमेरिका के साथ दुनिया के महंगे घर के मालिक बन जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: