Work From Home Offers: कोरोना की रफ्तार धीमी होते ही कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दफ्तर आकर काम करने की हिदायत दी। हालांकि, कुछ कंपनियों ने इसे बरकरार रखा है। कोरोना महामारी के दौरान दुनियाभर की बड़ी कंपनियों ने वर्किंग कल्चर को लेकर कई बदलाव किए हैं। ऐसे में दुनियाभर की कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को अपनाया और अपना काम जारी रखा। लेकिन अब ऐसा नहीं है और लोगों को ऑफिस जाना पड़ रहा है। हालांकि, कर्मचारी घर से काम करने में खुश हैं।
अभी पढ़ें – CLOSING BELL: दलाल स्ट्रीट पर कारोबार में रही तेजी, सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ
वहीं, कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो वर्क फ्रॉम होम को बेहतर मानती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कंपनियों के बारे में जिन्होंने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को हरी झंडी दे दी है।
यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप – ट्विटर
यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप- यह कंपनी स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद और बीमा सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी ने रिमोट वर्क यानी दूर दराज के इलाकों में नौकरी का ऑफर दिया है।
सिटीजन बैंक ट्विटर
सिटीजन बैंक- यह बैंक व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है। सिटीजन बैंक छात्रों की लोन, होम लोन, क्रेडिट कार्ड जैसी जरूरतों को पूरा करता है। फ्लेक्स जॉब्स के संदर्भ में, सिटीजन बैंक ने पार्ट टाइम, फ्रीलांस और रिमोट जॉब्स की पेशकश की है।
Affirm- ट्विटर
Affirm एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य अमेरिका) में है। यह कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कर्जदाता का काम करती है। इस कंपनी ने पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में पेशेवरों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान किए हैं।
Pearson – ट्विटर
Pearson पीएलसी शिक्षा से संबंधित है। यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम, ई-पाठ, पाठ्यपुस्तकों सहित कई सुविधाएं प्रदान करता है। Pearson का मुख्यालय लंदन में है।
बीसीडी ट्रेवल्स – ट्विटर
बीसीडी ट्रैवेल लोगों को वैश्विक यात्रा सुविधाएं मुहैया कराती है। यह एक मैनेजमेंट कंपनी है, जिसका संचालन बीसीडी ग्रुप करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीडी ट्रैवल में लोगों को फुल टाइम काम ऑफर किया जाता है।
Github – ट्विटर
Github प्रोग्रामर्स के लिए एक सोशल नेटवर्किंग साइट है। GitHub ने फ्रीलांस, वर्क फ्रॉम होम को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। इसके साथ ही इस कंपनी ने रिमोट जॉब का ऑफर दिया है
अभी पढ़ें – Railway issued New Guidelines: वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे का तोहफा, यहां जानिए नई गाइडलाइन
CVS Pharmacy – ट्विटर
सीवीएस फार्मेसी एक अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी है, जो सीवीएस फार्मेसी द्वारा संचालित है। कंपनी ने रिमोट जॉब्स के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
9 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
11 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
12 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
15 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
17 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines