हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Startups में भी Woman Power, लीडरशिप पोजीशन हासिल कर रहीं महिलाएं

Startup India: स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ने के साथ ही उनमें महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि ऐसे कितने स्टार्टअप्स हैं जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक है।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Women in Startups: पिछले कुछ समय से देश में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के संख्या तेजी से बढ़ी है। इसकी एक प्रमुख वजह है स्टार्टअप के लिए सरकार से मिलने वाला सहयोग। स्टार्टअप इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। मौजूदा समय में देश में ऐसे 73 हजार स्टार्टअप हैं, जिसमें कम से कम एक महिला डायरेक्टर है।

बीते सालों में काफी काम

मोदी सरकार द्वारा देश में 157066 स्टार्टअप को सहयोग दिया गया है। इसमें से 73 हजार में महिला डायरेक्टर का होना दर्शाता है कि इस फील्ड में न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, बल्कि वह टॉप पोजीशन पर भी पहुंच रही हैं। सरकार की ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के तहत पिछले कुछ सालों में काफी काम हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहर इनोवेशन का केंद्र बन गए हैं।

यह भी पढ़ें – Indian Stock Market के लिए कैसा रहा 2024? जानें क्या कहती है रिपोर्ट

इन क्षेत्रों में बढ़ावा

सरकार का कहना है कि किफायती इंटरनेट की व्यापक उपलब्धता और युवा एवं गतिशील कार्यबल ने फिनटेक, एडटेक, हेल्थ-टेक और ई-कॉमर्स सहित विविध क्षेत्रों में स्टार्टअप्स के विकास को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, कृषि, रक्षा और स्पेस जैसे क्षेत्रों में भी स्टार्टअप को प्रमोट किया जा रहा है। सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडस्ट्री को बूस्ट करने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, करों में छूट, वित्तीय सहायता जैसे कई कदम उठाए गए हैं।

दुनिया भर में पहचान

स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम 2016 में लॉन्च किया गया था और 25 दिसंबर 2024 तक देश में स्टार्टअप की संख्या 157066 पहुंच गई है। सरकार का कहना है कि भारत वैश्विक स्तर पर सबसे वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक के रूप में उभरा है। हमारे BYJU’S, Zomato, Ola और Nykaa जैसे स्टार्टअप की पहचान आज दुनियाभर में है।

ऐसे मदद करती है सरकार

सरकार द्वारा स्टार्टअप शुरू करने में कई तरह से सहयोग किया जाता है। इसमें स्टार्टअप इंडिया स्कीम, भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री प्लेटफॉर्म की काफी अहम भूमिका है। इसके अलावा, अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नेशनल इनिशिएटिव फॉर डेवलपिंग एंड हार्नेसिंग इनोवेशन (NIDHI) जैसी इनिशिएटिव के माध्यम से भी इनोवेटर्स को बुनियादी ढांचा और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें