हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जीरो बैलेंस पर भी निकालें 10,000 रुपये, जानिए कैसे और किन खाताधारकों को मिलती है ये सुविधा

विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के खाताधारक आपको बैंकिंग सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच के साथ-साथ कई वित्तीय लाभ प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में की थी।

अभी पढ़ें – जीरो बैलेंस पर भी निकालें 10,000 रुपये, जानिए कैसे और किन खाताधारकों को मिलती है ये सुविधा

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए इसे 28 अगस्त 2014 को एक साथ शुरू किया गया था। यह राष्ट्रीय मिशन इसलिए शुरू किया गया था कि लोगों की वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग, ऋण, बीमा, पेंशन इत्यादी तक पहुंच हो सके।

10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा का लाभ उठाएं

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारक इस जीरो बैलेंस खाते में 10,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ओवरड्राफ्ट की सीमा पहले 5,000 रुपये थी, जिसे बाद में दोगुना कर 10,000 रुपये कर दिया गया। 2,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट बिना किसी शर्त के उपलब्ध है।

ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका जन धन खाता कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए, अन्यथा आप केवल 2,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। ओवरड्राफ्ट के लिए आयु सीमा को भी 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया गया है।

अभी पढ़ें – JioMart on Whatsapp: अब व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे कर पाएंगे जिओ मार्ट से शॉपिंग, बहुत आसान है प्रोसेस, जानें

PMJDY खाते प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), सूक्ष्म इकाई विकास और पुनर्वित्त एजेंसी बैंक (MUDRA) योजना के लिए पात्र हैं।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें