Wipro ltd Share: 579 रुपये के एक शेयर पर एक फ्री...इन्वेस्टर्स मिस न करें मौका! बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट परसों

Wipro ltd Share: सोमवार यानी 2 दिसंबर को इन्वेस्टर्स गलती से भी ये मौका मिस न करें। दरअसल आईटी कंपनी विप्रो में इन्वेस्ट करने का ये शानदार मौका हो सकता है। चलिए जानें कैसे…

Wipro ltd Share

Wipro ltd Share: क्या आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो (Wipro Ltd) में इन्वेस्ट करने का ये शानदार मौका हो सकता है। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स के लिए शानदार घोषणा की है। जी हां, कंपनी ने बोनस शेयर देने का फैसला लिया है और ये 14वीं बार है जब कंपनी बोनस शेयर जारी कर रही है। इस बार विप्रो अपने इन्वेस्टर्स को 1:1 बोनस शेयर दे रही है, आसान भाषा में समझें तो हर शेयर पर एक बोनस शेयर फ्री में मिलने वाला है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी तय हो चुकी है। चलिए इसके बारे में जानें…

बोनस शेयर की क्या है रिकॉर्ड डेट?

जानकारी के मुताबिक, विप्रो ने इस बोनस शेयर इश्यू के लिए 3 दिसंबर 2024 रिकॉर्ड डेट तय की है, जो मंगलवार को है। इसका मतलब ये है कि अगर आप बोनस शेयर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 2 दिसंबर 2024 यानी सोमवार तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे। इसके बाद अगर आप शेयर खरीदते हैं तो आपको कोई भी बोनस शेयर नहीं मिलेगा। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।

Wipro ltd Share

पहले भी कंपनी जारी कर चुकी है बोनस शेयर

बता दें कि विप्रो का बोनस शेयर देने का काफी लंबा इतिहास रहा है। 1971 से अब तक कंपनी ने 13 बार इन्वेस्टर्स के लिए बोनस शेयर जारी किए हैं। पिछली बार कंपनी ने 2019 में 3:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे। यही नहीं कंपनी ने 2010 में 3:2 में बोनस शेयर जारी किए। जबकि 2017 में भी 1:1 अनुपात में बोनस शेयर दिए गए। इसके बाद 2019 में 3:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी किए गए। वहीं, एक बार फिर अब बोनस शेयर 1:1 अनुपात में जारी होंगे, यानी इन्वेस्टर्स को हर एक शेयर पर एक एक्स्ट्रा शेयर मिलेगा।

मार्केट में कैसा है कंपनी का परफॉर्मेंस?

हालिया परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार को विप्रो के शेयर्स में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली जिसके बाद ये 579 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर्स ने 7.06% तक का प्रॉफिट दिया है जबकि 6 महीने का रिटर्न 30.38% तक रहा है। वहीं, 1 साल का रिटर्न 42.03% तक रहा।

  • इसका 52 वीक हाई 596 रुपये है।
  • जबकि 52 वीक लो: 402 रुपये है।
  • मार्केट कैप: 3.02 लाख करोड़ रुपये है।

(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ