Winter Shopping: सर्दियों में गर्म और स्टाइलिश दिखने के लिए कश्मीरी सूट सबसे अच्छा विकल्प है। दिल्ली में कई बाजार हैं जहां किफायती दामों पर कश्मीरी सूट मिलते हैं। जिसमें लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, जनपथ, करोल बाग और चांदनी चौक जैसी मार्केट्स का नाम शामिल हैं। यहां पर 1000 से 5000 तक की रेंज में बेहतरीन कश्मीरी सूट मिल जाते हैं। इन मार्केट्स में वूलन फैब्रिक, कढ़ाई वाले डिजाइन और हाथ से बनी पश्मीना शॉल भी अच्छी कीमत पर मिल जाती हैं। देखिए दिल्ली के ऐसे 4 मार्केट जहां पर कश्मीरी कपड़े खरीदे जा सकते हैं।
लाजपत नगर मार्केट
दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट कश्मीरी वूलन सूट और पश्मीना शॉल के लिए मशहूर है। यहां पर कश्मीरी कढ़ाई वाले खूबसूरत सूट जोकि1500 से 5000 की रेंज में मिल जाएंगे। वहीं, पश्मीना शॉल की कीमत 3000 से शुरू हो जाती है। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि जो कीमत दुकानदार ने बताई है उसी कीमत पर डील डन नहीं करनी है। यहां पर मोल भाव का ऑप्शन मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़
सरोजिनी नगर मार्केट
सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे बजट-फ्रेंडली मार्केट्स में से एक मानी जाती है। यहां पर 1000 से 3000 तक के कश्मीरी वूलन सूट आसानी से खरीद सकते हैं। सरोजिनी नगर के कपड़े स्टाइलिश और किफायती होते हैं, लेकिन खरीदारी के दौरान क्वालिटी चेक करना न भूलें। करना बहुत जरूरी होता है। भीड़ से बचना है तो उसके लिए सुबह का वक्त शॉपिंग के सही होगा।
जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट में छोटे स्टॉल्स पर 2000 से 4000 की रेंज में कश्मीरी शॉल, स्टोल और सूट मिल जाते हैं। यह पर्यटकों के बीच काफी फैमस मार्केट है। यहां पर हाथ से कढ़ाई वाले कपड़ों की बहुत सी वैरायटी मिल जाती हैं। एक अच्छी डील चाहते हैं तो उसके लिए बेहतर होगा कि कई दुकानों पर कीमत जरूर पूछें।
CP (कनॉट प्लेस)
इस लिस्ट में आखिरी नाम आता है, कनॉट प्लेस (CP) का, जहां पर असली पश्मीना और हाई-क्वालिटी कश्मीरी सूट के मिलते हैं। जिनकी कीमत 3000 से 10,000 हो सकती है। यहां पर प्रीमियम सूट मिल जाते हैं। खरीदारी करते समय नकली और असली पश्मीना की पहचान करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ भी खरीदें तो उसके बाद रसीद जरूर लें, ताकि वह असली है कि नहीं इसकी गारंटी मिल सके।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली के इन 5 बाजारों से खरीदें सस्ते सूट, 200 से 500 रुपये तक दाम
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
11 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
35 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines