Winter Shopping: सर्दियों के सीजन में बहुत सी शादियां होती हैं। ऐसे में यह समस्या रहती है कि ऐसा क्या पहनें कि सर्दी भी न लगे और स्टाइलिश भी दिखें। शादियों में अगर स्टाइलिश दिखना है तो उसके लिए आज लेकर आए हैं पाकिस्तानी एक्टर वहाज अली का शॉल वाला स्टाइल। वहाज अली की शॉल आजकल लड़कों को भी अट्रैक्ट कर रही है, इस शॉल्स का ट्रेंड जोरों पर है। जानिए दिल्ली-एनसीआर में कहां से ऐसी शॉल खरीद सकते हैं।
1- देसी ऊन फेस्टिवल का आयोजन
दिल्ली में 7 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक देसी ऊन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर सर्दियों में पहनने वाले तमाम वुलन के कपड़े मिल रहे हैं। हालांकि इस फेस्टिवल का आज लास्ट डे है। अगर समय मिले तो आज ही यहां पर ट्रेंडी स्टाइल के कपड़े खरीदने जा सकते हैं। इसके लिए सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन मंडी हाउस पड़ेगा। यहां पर शाम 7 बजे तक शॉपिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: वीकेंड पर दिल्ली के इन 4 बाजारों में सस्ती शॉपिंग! 200 रुपये में खरीदें कोरियन कपड़े
2- मजनू का टीला
दिल्ली में सर्दियों की शॉपिंग के लिए मजनू का टीला मार्केट में जा सकते हैं। यहां पर हर तरह की वुलन शॉल आपको मिल जाएंगी। जो आप अपने बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं। इस मार्केट को मिनी तिब्बत मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। इन शॉल की शुरुआती कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है।
3- जनपथ मार्केट
दिल्ली की जनपथ मार्केट सबसे बेहतरीन कश्मीरी स्वेटर और शॉल की दुकानों के लिए मशहूर है। यह मार्केट जनपथ मेट्रो स्टेशन से उतरते ही मिल जाती है। यहां पर जिस तरह की शॉल आप अपने खास इंसान के लिए लेना चाहते हैं वह मिल जाएगी। जनपथ मार्केट को बजट फ्रेंडली मार्केट के तौर पर जाना जाता है।
4- तिब्बती वूलन मार्केट
दिल्ली में कई जगह पर सर्दियों में तिब्बती वूलन मार्केट लगाई जाती हैं। जिनमें सस्ते दाम में वुलन के कपड़े खरीदे जा सकते हैं। यहां पर सस्ते और महंगे दोनों तरह के कपड़े मिल जाते हैं। इस मार्केट्स की खास बात ये होती है कि इनके पास बहुत सी वैरायटी मिल जाती हैं। ये मार्केट दिल्ली और NCR में कई जगह लगी होती है। इस समय सेक्टर 62 में तिब्बत मार्केट में जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
20 mins ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
49 mins agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
3 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
4 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
16 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
18 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
21 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines