Winter Shopping: दिल्ली-NCR के इन बाजार में मिलेंगी 'वहाज अली' वाली शॉल! सस्ते में मार सकते हैं स्टाइल

Winter Shopping: इन सर्दियों में अगर दिल्ली-एनसीआर में शॉपिंग करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम ऐसे मार्केट्स के बारे में बताएंगे जहां से स्टाइलिश शॉल खरीदी जा सकती हैं।

Winter Shopping delhi ncr shopping

Winter Shopping: सर्दियों के सीजन में बहुत सी शादियां होती हैं। ऐसे में यह समस्या रहती है कि ऐसा क्या पहनें कि सर्दी भी न लगे और स्टाइलिश भी दिखें। शादियों में अगर स्टाइलिश दिखना है तो उसके लिए आज लेकर आए हैं पाकिस्तानी एक्टर वहाज अली का शॉल वाला स्टाइल। वहाज अली की शॉल आजकल लड़कों को भी अट्रैक्ट कर रही है, इस शॉल्स का ट्रेंड जोरों पर है। जानिए दिल्ली-एनसीआर में कहां से ऐसी शॉल खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

1- देसी ऊन फेस्टिवल का आयोजन

दिल्ली में 7 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक देसी ऊन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर सर्दियों में पहनने वाले तमाम वुलन के कपड़े मिल रहे हैं। हालांकि इस फेस्टिवल का आज लास्ट डे है। अगर समय मिले तो आज ही यहां पर ट्रेंडी स्टाइल के कपड़े खरीदने जा सकते हैं। इसके लिए सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन मंडी हाउस पड़ेगा। यहां पर शाम 7 बजे तक शॉपिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

2- मजनू का टीला

दिल्ली में सर्दियों की शॉपिंग के लिए मजनू का टीला मार्केट में जा सकते हैं। यहां पर हर तरह की वुलन शॉल आपको मिल जाएंगी। जो आप अपने बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं। इस मार्केट को मिनी तिब्बत मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। इन शॉल की शुरुआती कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

3- जनपथ मार्केट

दिल्ली की जनपथ मार्केट सबसे बेहतरीन कश्मीरी स्वेटर और शॉल की दुकानों के लिए मशहूर है। यह मार्केट जनपथ मेट्रो स्टेशन से उतरते ही मिल जाती है। यहां पर जिस तरह की शॉल आप अपने खास इंसान के लिए लेना चाहते हैं वह मिल जाएगी। जनपथ मार्केट को बजट फ्रेंडली मार्केट के तौर पर जाना जाता है।

4- तिब्बती वूलन मार्केट

दिल्ली में कई जगह पर सर्दियों में तिब्बती वूलन मार्केट लगाई जाती हैं। जिनमें सस्ते दाम में वुलन के कपड़े खरीदे जा सकते हैं। यहां पर सस्ते और महंगे दोनों तरह के कपड़े मिल जाते हैं। इस मार्केट्स की खास बात ये होती है कि इनके पास बहुत सी वैरायटी मिल जाती हैं। ये मार्केट दिल्ली और NCR में कई जगह लगी होती है। इस समय सेक्टर 62 में  तिब्बत मार्केट में जा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ