Winter Shopping: नवंबर का महीना यानी शादी का सीजन। इस सीजन में कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है। नवंबर का महीना है तो ज्यातार गर्म कपड़ों की डिमांड रहती है। इस मौसम की शादियों में महिलाएं वेलवेट के ट्रेंडिंग सूट और साड़ियां पहने नजर आती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर रील्स में आपको वेलवेट के सूट पसंद आते हैं, लेकिन वह बहुत महंगे होते हैं। ऐसे ही ट्रेंडी वेलवेट सूट अगर सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिल्ली-एनसीआर के ये 5 बाजार आपके लिए सही हैं।
1- चांदनी चौक मार्केट
दिल्ली में अगर कपड़ों के बाजार का जिक्र आता है तो सबसे पहला नाम चांदनी चौक का ही लिया जाता है। विंटर सीजन में चांदनी चौक लड़कियों के लिए जन्नत बन जाता है, क्योंकि यहां पर हर तरह के ट्रेंडी वेलवेट के सूट मिल जाते हैं। जिनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है, जो 5 हजार तक हो सकती है। यहां पर पाकिस्तानी स्टाइल के भी वेलवेट सूट मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली के इन 3 बाजारों से खरीदें ‘सस्ता सोना’, रिश्तेदार पूछेंगे-कहां से लिया…
2- लाजपत नगर मार्केट
दिल्ली के लाजपल नगर की सेंट्रल मार्केट में इस समय वेलवेट के एक से एक बेहतरीन सूट आए हैं। जिनकी कीमत 200 रुपये से शुरू हो रही है। अगर सूट का पूरा सेट लेना चाहते हैं तो उसकी कीमत 2 हजार से से 4 हजार तक होती है। यहां पर वेलवेट की सिंगल कुर्ती कम कीमत पर खरीदकर उसके लिए अलग से एक सेट तैयार कर सकते हैं।
Photo Credit- Meta AI
3- सरोजनी नगर
दिल्ली में सस्ते बाजारों में सरोजनी नगर सबसे मशहूर बाजार है। दिल्ली के इस बाजार को लेकर कहा जाता है कि यहां पर सबसे कम कीमत के कपड़े मिलते हैं। अगर शादी के लिए शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो सरोजनी नगर से हल्दी-मेहंदी के प्रोग्राम के लिए किफायती दाम में ड्रेस ले सकते हैं। वेलवेट सूट के अलावा यहां पर वेलवेट साड़ियां भी मिल जाती हैं।
इसके अलावा दिल्ली की जनपथ मार्केट और नोएडा की अट्टा मार्केट में भी सर्दियों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर हल्के और भारी वेलेवट के सूट खरीद सकते हैं, जो सिंगल पीस में भी मिल जाएंगे। नोएडा की इस मार्केट में ज्यादातर डेली वियर वाले वेलवेट के स्टिच और अनस्टिच सूट खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
2 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
7 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
11 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
13 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines