Winter Shopping: सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखना है, लेकिन ये स्टाइल ऐसा हो कि जिसमें सर्दी से भी बचा जा सके। इसके लिए अनस्टिच्ड सूट सबसे बढ़िया विकल्प हैं, जिसको लेकर अपने फैशन के हिसाब से सिलाया जा सकता है। दिल्ली-NCR अपने फैशन और कपड़ा बाजारों के लिए मशहूर है। यहां पर आपको हर बजट और पसंद के मुताबिक बेहतरीन फैब्रिक मिल जाते हैं। वूलन, पश्मीना और कश्मीरी फैब्रिक के ढेरों विकल्पों के साथ इन बाजारों से सर्दियों के लिए खास डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली-NCR के उन 3 खास बाजारों के बारे में, जहां से आप अपने लिए परफेक्ट अनस्टिच्ड सूट खरीद सकते हैं।
चांदनी चौक (दिल्ली)
कपड़ों के मार्केट का नाम आता है तो सबसे पहले दिमाग में दिल्ली का चांदनी चौक ही आता है। सर्दियों में अनस्टिच्ड वूलन और पश्मीना फैब्रिक खरीदने के लिए यह जगह एकदम सही है। यहां पर हर तरह के कपड़े मिल सकते हैं। खासकर चांदनी चौक से ट्रेडिशनल कपड़े किफायती दामों पर खरीदे जा सकते हैं। यहां पर थोक बाजारों में खरीदारी करने पर ज्यादा छूट मिल सकती है। इस मार्केट में वूलन सूट की कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है। कम अच्छी क्वालिटी के सूट 500 रुपये से कम में भी मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली के इन 5 बाजारों से खरीदें सस्ते सूट, 200 से 500 रुपये तक दाम
नेहरू प्लेस (दिल्ली)
दिल्ली का नेहरू प्लेस टेक्सटाइल और फैब्रिक के लिए एक फैमस मार्केट है। सर्दियों के लिए वूलन, लिनन और ब्लेंडेड फैब्रिक का बड़ा कलेक्शन यहां पर मिलता है। इसके अलावा नेहरू प्लेस में डिजाइनर प्रिंट और कढ़ाई वाले कपड़ों की भी कई वैरायटी मिल जाती है। जिसकी खास बात ये है कि ये हर बजट के खरीदारों के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां का मार्केट गुणवत्ता और किफायती कीमत के लिए यह बाजार मशहूर है। जिसमें 500 से 1000 रुपये के बीच में अच्छे अनस्टिच्ड सूट के कपड़े मिल जाते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें कि यहां पर मोलभाव करना न भूलें। इस मार्केट से लड़की और लड़कों दोनों के लिए कपड़े खरीद सकते हैं।
सेक्टर 18 मार्केट (नोएडा)
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है नोएडा के सेक्टर 18 मार्केट का। जहां से सर्दियों के सूट और फैब्रिक खरीदा जा सकता है। इस मार्केट में वूलन और मिक्स्ड फैब्रिक के कई ऑप्शन मिल जाते हैं, जो सर्दियों के कपड़े बनाने के लिए एकदम सही होते हैं। हालांकि इस मार्केट में आपको ब्रांडेड और लोकल दोनों तरह के स्टोर्स मिल जाएंगे। जहां से आप अपनी पसंद का फैब्रिक खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां के स्टोर्स में फैब्रिक खरीदने के साथ-साथ सिलाई भी साथ में करने की सुविधा भी मिल जाती है। इस मार्केट से सर्दियों के लिए 200 से 2000 रुपये तक के अच्छे कपड़े खरीद जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली के इन 3 बाजारों से खरीदें ‘सस्ता सोना’, रिश्तेदार पूछेंगे-कहां से लिया…
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines