Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं, जिनको नए विंटर वियर खरीदने हैं वह शॉपिंग के लिए बजट फ्रेंडली मार्केट खोज रहे हैं। आज ऐसी ही 5 लड़कों की विंटर शॉपिंग के लिए सस्ती मार्केट लेकर आए हैं, जहां पर मंथ एंड में आसानी से खरीदारी की जा सकती है। क्योंकि यहां पर 100 रुपये से जैकेट की कीमत शुरू होती है।
विंटर शॉपिंग के लिए कई शानदार और बजट-फ्रेंडली मार्केट्स हैं, जहां लड़के जैकेट्स, स्वेटर्स, और विंटर वियर किफायती दामों पर खरीद सकते हैं। यहां पर देखिए दिल्ली-एनसीआर की टॉप 5 चीपेस्ट मार्केट्स की लिस्ट।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़
1- पालिका बाजार (कनॉट प्लेस)
कनॉट प्लेस (CP) में अक्सर लोग घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन वहां पर एक हिडन मार्केट है जहां पर सर्दियों के लिए बेहतरीन कपड़े खरीद सकते हैं। CP का पालिका बाजार सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां पर लड़के विंटर जैकेट्स, हुडी, स्वेट शर्ट और स्नीकर्स खरीद सकते हैं। जो 500 से 2000 हजार की कीमत के बीच बहुत अच्छे मिल जाते हैं। लेकिन यहां पर किसी अच्छा मोलभाव करने वाली लड़की को अपने साथ लेकर जाएं तो इससे भी कम में शॉपिंग की जा सकती है।
2- लक्ष्मी नगर मार्केट
स्वेटशर्ट्स, ब्लेजर्स और विंटर शूज देखने हैं तो लक्ष्मी नगर मार्केट एक और अच्छा ऑप्शन है। जहां पर सब सामान की कीमत 300 रुपये से शुरू होती है। यहां पर खास तौर पर लोकल स्टाइल और ऑफिस वियर भी मिलते हैं।
3- गांधी नगर मार्केट
अगर आपकी जेब में 500 रुपये हैं तो उसमें आपको 2 चीजें मिल जाएंगी। क्योंकि यहां पर थोक के रेट पर जैकेट्स, स्वेटर्स और अन्य कपड़े 250 रुपये में मिल जाते हैं। हालांकि ये मार्केट रिटेलर्स के लिए ज्यादा बेहतर है, लेकिन यहां पर सिंगल पीस की शॉपिंग भी सस्ते में की जा सकती है।
4- जाफराबाद मार्केट
सस्ती मार्केट की लिस्ट में जाफराबाद मार्केट का नाम भी शामिल है। यहां लड़कों के लिए आपको 200 से शुरू होने वाली जैकेट्स मिल सकती हैं। इस मार्केट में सस्ती डेनिम जैकेट्स का पूरा भंडार देखने को मिल जाता है।
5- ब्रह्मपुत्र मार्केट
दिल्ली के अलावा नोएडा में ब्रह्मपुत्र मार्केट सस्ते कपड़ों के लिए जानी जाती है। इस मार्केट से फैशन के हिसाब से सारे कपड़े मिल जाते हैं। लड़कों के लिए अच्छे विंटर वियर खरीदने हैं तो एक सेक्टर 29 की इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा इस मार्केट में बच्चों की शॉपिंग के भी कई ऑप्शन मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है कैवल्य वोहरा ? जानिए 21 साल की उम्र में कैसे बनाया Zepto को इतना बड़ा ब्रांड
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
17 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
18 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
21 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
22 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 day agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines