PAN 2.0: पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने PAN 2.0 की घोषणा की , जिसके तहत कार्ड को अपडेट करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि मोदी सरकार ने कुछ समय पहले ही नए पैन 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है । ऐसे में सबसे पहला सवाल आता है कि क्या आपको भी पैन 2.0 के तहत अपग्रेडेड पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए? यहां हम आपको इसके बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी क्लीयर करेंगे कि आपको इससे क्या फायदा हो सकता है? बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि मौजूदा पैन कार्ड धारकों को पैन 2.0 पहल के तहत नया पैन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने पैन में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके तहत आप नाम, जन्मतिथि को सही या अपडेट कर सकते हैं।
क्या पैन कार्ड को अपडेट करना है सही?
PAN 2.0 की घोषणा के बाद सबसे पहले जो सवाल दिमाग में आता है कि क्या हमें भी अपने पैन को अपडेट करना चाहिए? एक्सपर्ट का मानना है कि पुराने पैन कार्ड या बिना क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड रखने वाले लोगों को क्यूआर कोड वाला नया संस्करण लेना चाहिए। पैन 2.0 के साथ अपडेट किए गए पैन कार्ड में मिलने वाला क्यूआर कोड आपको स्कैम से बचने में मदद मिलती है और इसमें क्विक वेरिफिकेशन आसान हो जाता है।
PAN Card
QR कोड वाले पैन कार्ड के क्या लाभ?
एक्सपर्ट का मानना है कि QR कोड के साथ नए पैन कार्ड डिजाइन में अपग्रेड करना एक एक्टिव स्टेप है, जिसके तहत यूजर के लिए अपनी पहचान और वित्तीय जानकारी की सुरक्षित रख सकते हैं । यहां हम आपको कुछ जरूरी प्वाइंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड तकनीक को शामिल करने से फेक या पेन कार्ड के चेंज होने की संभावना काफी कम हो जाती है। क्यूआर कोड मे एन्क्रिप्ट की गई पर्सनल जानकारी केवल अधिकारियों के पास ही होती है। यह सिक्योरिटी उपाय स्कैमर्स को मेन पैन तक एक्सेस पाने से रोकता है। इसके अलावा फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ऑथेंटिकेट करने के लिए क्यूआर कोड का उपयोग कर सकते हैं।
अपडेट किए गए पैन कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैनिंग सुविधा के माध्यम से आईडी वेरिफिकेशन आसान हो जाता है। क्विक वेरिफिकेशन से पहचान की चोरी आदि से पैन कार्ड को बचाया जा सकता है। नए क्यूआर कोड के साथ आपको फेक कार्ड से भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें – सर्दियों की छुट्टियों पर महंगाई का डाका, हवाई टिकट और ऑनलाइन फूड के बढ़ सकते हैं दाम
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
3 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
3 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
5 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
5 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
6 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
10 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
11 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
11 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines