PAN 2.0: नए QR कोड वाले पैन कार्ड के लिए कर लें अप्लाई, मिलेंगे कई खास बेनिफिट्स

PAN 2.0 के तहत अगर आपने अपने पैन कार्ड को अपडेट कर लिया तो इससे क्या फायदा हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

PAN Card

PAN Card

विज्ञापन

क्या पैन कार्ड को अपडेट करना है सही?

PAN 2.0 की घोषणा के बाद सबसे पहले जो सवाल दिमाग में आता है कि क्या हमें भी अपने पैन को अपडेट करना चाहिए? एक्सपर्ट का मानना है कि पुराने पैन कार्ड या बिना क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड रखने वाले लोगों को क्यूआर कोड वाला नया संस्करण लेना चाहिए। पैन 2.0 के साथ अपडेट किए गए पैन कार्ड में मिलने वाला क्यूआर कोड आपको स्कैम से बचने में मदद मिलती है और इसमें क्विक वेरिफिकेशन आसान हो जाता है।

विज्ञापन
PAN Card

PAN Card

QR कोड वाले पैन कार्ड के क्या लाभ?

एक्सपर्ट का मानना है कि QR कोड के साथ नए पैन कार्ड डिजाइन में अपग्रेड करना एक एक्टिव स्टेप है, जिसके तहत  यूजर के लिए अपनी पहचान और वित्तीय जानकारी की सुरक्षित रख सकते हैं । यहां हम आपको कुछ जरूरी प्वाइंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड तकनीक को शामिल करने से फेक या पेन कार्ड के चेंज होने की संभावना काफी कम हो जाती है। क्यूआर कोड मे एन्क्रिप्ट की गई पर्सनल जानकारी केवल अधिकारियों के पास ही होती है। यह सिक्योरिटी उपाय स्कैमर्स को मेन पैन तक एक्सेस पाने से रोकता है। इसके अलावा फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ऑथेंटिकेट करने के लिए क्यूआर कोड का उपयोग कर सकते हैं।

अपडेट किए गए पैन कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैनिंग सुविधा के माध्यम से आईडी वेरिफिकेशन आसान हो जाता है। क्विक वेरिफिकेशन से पहचान की चोरी आदि से पैन कार्ड को बचाया जा सकता है। नए क्यूआर कोड के साथ आपको फेक कार्ड से भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ