हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

71 लाख Whatsapp नंबर हुए ब्लॉक, अब कैसे बचाएं अपना नंबर?

Whatsapp सितंबर में 71 लाख से ज्यादा नंबर ब्लॉक कर दिए हैं, ऐसे में कैसे अपने नंबर को सेफ रखा जा सकता है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Whatsapp Number Block: 71 लाख नंबर हुए ब्लॉक..जी हां मैसेजिंग ऐप ने बड़ा एक्शन लेते हुए सितंबर महीने में 71.1 लाख नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही आने वाले समय में कई नंबरों पर कंपनी की नजर है। इसलिए आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि आखिर Whatsapp किसी नंबर को ब्लॉक क्यों करता है? साथ में यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे उनका नंबर सेफ रहे। दरअसल मेटा की रिपोर्ट के अनुसार 71 लाख से ज्यादा भारतीयों के नंबर IT के रूल्स के खिलाफ थे, इसलिए हमें उन्हें हटाना पड़ा।

आखिर क्यों करता है Whatsapp कोई नंबर ब्लॉक

सबसे पहले जानिए कि आखिर Whatsapp कोई नंबर ब्लॉक क्यों करता है? आपको बता दें कि पिछले साल Whatsapp ने लगभग 2 करोड़ नंबर ब्लॉक कर दिए थे। Whatsapp कोई भी नंबर IT ACT के नियम के अनुसार करता है। जिसमें कहा गया है कि अगर कोई यूजर्स Whatsapp से शिकायत करता है कि X नंबर से अश्लील मैसेज, धमकी, परेशान करने वाले मैसेज के साथ नस्लीय भेदभाव वाले मैसेज किए जा रहे हैं। इसके बाद Whatsapp इस शिकायत की जांच करता है। अगर सही पाया जाता है तो नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें – Vodafone ग्राहकों के मजे ही मजे, Jio, एयरटेल के लिए आ गई परेशानी!

कैसे कर सकते हैं Whatsapp से शिकायत 

अगर आप किसी नंबर से परेशान हैं तो https://www.whatsapp.com/contact पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पूरी जानकारी, जिस नंबर की शिकायत कर रहें हैं उसकी जानकारी Whatsapp को देनी होगी।

अगर गलती से हो गया नंबर ब्लॉक तो क्या करें?

आपने किसी को परेशान नहीं किया और फिर भी नंबर ब्लॉक हो गया है तो अपने नंबर को वापस से शुरू कर सकते हो। इसके लिए Contact Whatsapp को एक मेल करना होगा। अपनी सारी समस्या बतानी होगी। अगर सब कुछ ठीक पाया जाता है तो कुछ ही दिन में आपका नंबर चालू कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें