PM Modi ने की देशवासियों से बड़ी अपील, एक साल तक न खरीदें सोना; जानें क्यों सरकार ने उठाया यह सख्त कदम

Gold News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा टालने की अपील की है। जानें पीएम मोदी ने ऐसा क्‍यों कहा?

pm modi

पश्चिमी एशिया (West Asia) में जारी युद्ध और तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक भावुक और रणनीतिक अपील की है। तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना खरीदने और विदेश यात्रा करने की योजना को टाल दें।

विज्ञापन

पीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब कच्चे तेल और उर्वरकों (Fertilisers) की बढ़ती कीमतों ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे पर दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

आखिर क्यों सोने पर लगी नजर?

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। हम अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा सोना विदेशों से आयात करते हैं। सोना आयात करने के लिए भारत को भारी मात्रा में डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। भारत के कुल आयात बिल में अकेले सोने की हिस्सेदारी करीब 9% है, जो कच्चे तेल के बाद दूसरे नंबर पर है। क्‍योंक‍ि भारत पहले से ही अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है और युद्ध की वजह से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे में सरकार सोने जैसे गैर-जरूरी आयात को कम कर डॉलर बचाना चाहती है।

आयात में पहले ही आई भारी गिरावट
रोचक बात यह है कि प्रधानमंत्री की अपील से पहले ही भारत में सोने का आयात ऐतिहासिक रूप से गिरा है:

विज्ञापन

जनवरी 2026: करीब 100 टन सोना आयात हुआ।

अप्रैल 2026: यह गिरकर मात्र 15 टन रह गया।
आयात घटने की वजह सिर्फ कीमतें नहीं, बल्कि बैंकों की सूची के नवीनीकरण में देरी और सीमा शुल्क (Customs) से जुड़ी प्रशासनिक अड़चनें भी रही हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी का पंच फॉर्मूला
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पीएम ने केवल सोने तक सीमित न रहकर कई सुझाव दिए हैं:

ईंधन की बचत: पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बसों का उपयोग बढ़ाएं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल: ईवी (EV) को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

Work From Home: कंपनियों से दोबारा वर्क फ्रॉम होम शुरू करने को कहा ताकि सड़कों पर गाड़ियां कम उतरें।

स्वदेशी को बढ़ावा: विदेशी सामानों के बजाय घरेलू उत्पादों का उपयोग करें।

विज्ञापन

ज्वैलरी शेयरों पर दिखेगा असर?
प्रधानमंत्री के इस बयान का असर सोमवार को शेयर बाजार पर भी दिखने की उम्मीद है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, Titan, Kalyan Jewellers और Senco Gold जैसे बड़े ज्वेलरी स्टॉक्स पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि शादी-ब्याह और परंपराओं से जुड़ा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या देश की जनता प्रधानमंत्री की इस आर्थिक देशभक्ति वाली अपील पर अमल करती है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ