फोन रिचार्ज करने के लिए हम अमूमन पेटीएम या फोनपे का इस्तेमाल करते हैं। जब से भारत डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है तब से ग्राहकों ने दुकानों पर जाकर फोन रिचार्ज करना कम कर दिया है। लेकिन पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि पेटीएम फोन रिचार्ज करने पर प्रोसेस फीस के तौर पर ₹1 चार्ज लेता है। अब राशि इतनी कम है कि हम ज्यादा ध्यान देते नहीं हैं, लेकिन फिर भी एक-एक रुपए से पेटीएम लाखों रुपए का कारोबार हर महीने में कर लेता है। कभी आपने सोचा कि ये ₹1 पेटीएम क्यों ले रहा है? अगर नहीं तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
अभी तक कंपनी को नहीं हुआ है प्रॉफिट
दरअसल कंपनी जब से शेयर मार्केट में लिस्ट हुई है तभी से नो प्रॉफिट नो लॉस के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। यानी अभी तक कंपनी ने प्रॉफिट बुक नहीं किया है। इसके अलावा पेटीएम काफी सेक्टर में एक साथ बिजनेस अपना बढ़ा रही है। जहां एक तरफ पेटीएम का अपना यूपीआई है वहीं दूसरी तरफ पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ पेटीएम मनी, पेटीएम मॉल पर काम कर रही है। लेकिन फिर भी प्रॉफिट अभी तक गेन नहीं कर सकी है।
यह भी पढ़ें- सरकार ने किए 11.5 करोड़ पैन कार्ड बैन, कहीं आपका कार्ड उसमें तो नहीं?
आने वाले समय में हट सकती है फीस
कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को और शानदार सेवा दे सकें इसलिए हम अपना रिजर्व बढ़ाना चाहते हैं, उसी के तौर पर ₹1 प्रक्रिया फीस के तौर पर लिया जाता है। आंकड़ों की बात करें तो पेटीएम अभी तक अपने ट्रांजैक्शन के 5 फ़ीसदी के बराबर फीस ले चुका है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी मुनाफा कमाएगी और ये फीस हटा दी जाएगी।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
49 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
3 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
4 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
16 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines