Nike, Starbucks और Boeing, आखिर क्यों कम हुई इन 3 अमेरिकी कंपनियों की साख?

ये तीनों ब्रांड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखते हैं। लोगों में इनका आज भी क्रेज है लेकिन लगातार उभरते नए कॉम्पिटिशन के सामने इनका रंग फीका पड़ता जा रहा है।

नाइक और स्टारबक्स

Why Nike, Starbucks and Boeing have lost their magic: अमेरिका समेत दुनियाभर में तीन अमेरिकी कम्पनियों स्टारबक्स, नाइक और बोइंग की साख लगातार कम होती जा रही है। इन कंपनियों के हालिया ब्रिकी रिपोर्ट से ये स्पष्ट हुआ है। बता दें इन तीनों कंपनियों में कुछ समय पहले नए सीईओ नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन

लगातार उभरते नए कॉम्पिटिशन बन रहे चुनौती

नए सीईओ को कंपनियों को पुरानी गलतियों को सुधारकर ब्रांड को फिर उसके पुराने गौरव पर वापस दिलाना का जिम्मा दिया गया था। लेकिन बिक्री रिपोर्ट देखकर ऐसा लगता है कि वह इसमें कामयाब नहीं हुए। बता दें ये तीनों ब्रांड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखते हैं। लोगों में इनका आज भी क्रेज है लेकिन लगातार उभरते नए कॉम्पिटिशन के सामने इनका रंग फीका पड़ता जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चीन में कंपनी की सेल में 14% की हुई गिरावट

जानकारी के अनुसार हाल ही में आई एक रिपोर्ट्स के अनुसार स्टारबक्स की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी की सेल में ये लगातार तीसरी तिमाही में कमी देखी गई है। सेल में ये गिरावट विशेष रूप से अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में बिक्री में 10% की गिरावट आई है, इसी तरह चीन में 14% की गिरावट हुई है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ब्रिक्री आंकड़े इतने निराशाजनक हैं कि स्टारबक्स ने शेष वर्ष के लिए अपने वित्तीय मार्गदर्शन को सस्पेंड कर दिया है। सेल सुधारने के लिए कंपनी अब नए सिरे से अपनी प्लानिंग करेगी।

Nike के शेयर में 25% की गिरावट आई

नाइक के शेयर में करीब 25% की गिरावट आई है। कंपनी के अनुसार रणनीति बदली जा रही है। कंपनी अपने पुराने गौरव को फिर वापस पाएगी। एक्सपर्ट मानते हैं कि कंपनी ने जूते बनाने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा होका और ऑन जैसे नए उभरते ब्रांडों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा से उसे पीछे धकेल दिया है। वहीं, में अगस्त 2024 में नए सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने पद संभाला था। लेकिन इसके बाद कंपनी की सेल में कोई ज्यादा सुधार नहीं आया। कंपनी के कर्मचारी पिछले छह हफ्तों से हड़ताल पर हैं। जिससे कंपनी को कई करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ