हर भारतीय रुपये पर आपने गांधी जी की फोटो तो जरूर देखी होगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय मुद्रा पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की ही फोटो क्यों रहती है? जबकि देश में कई और भी महान लोग हुए, जैसे कि भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, सरोजनी नायडू, जवाहर लाल नेहरू आदि.
तो सवाल यही है कि किसी भी अन्य स्वतंत्रता सेनानी, कवि या नेता को भारतीय रुपये पर जगह क्यों नहीं मिली? इसका जवाब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने खुद दिया है.
RBI ने बताई वजह?
RBI के अनुसार, भारतीय रुपये पर किसी महान पुरुष या महिला की फोटो देने से पहले कई नामों पर चर्चा हुई थी. इसमें इनमें रवींद्रनाथ टैगोर और मदर टेरेसा आदि जैसी महान हस्तियां थीं. लेकिन काफी विचार करने के बाद महात्मा गांधी के नाम पर ही सहमति बनी. इसके बाद ही गांधी जी की फोटो भारतीय नोटों पर लगाने का फैसला हुआ. भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य और भूमिका पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री में ये जानकारी सामने आई है.
इस डॉक्यूमेंट्री में ये भी बताया गया है कि मुद्रा पर किसी मशहूर हस्ती की फोटो क्यों लगाई जाती है? दरअसल, इससे नोट पहचानने में आसानी रहती है.
PM Kisan: आ गई खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी 21वीं किस्त
आजादी से पहले नोट पर किसकी थी तस्वीर?
आजादी से पहले भारतीय नोट पर ब्रिटिश शासकअलग-अलग तस्वीरें छापते थे, जैसे कि औपनिवेशिक प्रतीक और जानवर जैसे बाघ और हिरण. कुछ नोटों पर सजावटी हाथी और ब्रिटिश राजा की तस्वीरें भी होती थीं. साल 1947 के बाद, भारतीय मुद्रा का रूप धीरे-धीरे बदलने लगा.
अशोक स्तंभ के शेर का प्रतीक और प्रसिद्ध भारतीय स्थानों की तस्वीरें इस्तेमाल की गईं. बाद में, जैसे-जैसे भारत ने प्रगति की, नोटों पर विज्ञान और खेती जैसी उपलब्धियों को दिखाया जाने लगा, जैसे कि आर्यभट्ट उपग्रह और किसानों की तस्वीरें.
पहली बार गांधी जी की फोटो कब लगाई गई ?
गांधी की फोटो पहली बार साल 1969 में रुपये पर लगाई गई थी. RBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी की तस्वीर पहली बार साल 1969 में 100 रुपये के स्मारक नोट पर दिखाई दी थी. ये नोट उनकी जन्म शताब्दी पर जारी किया गया था और इसमें सेवाग्राम आश्रम की भी तस्वीर थी.
सन 1987 से उनकी तस्वीर नियमित रूप से आने लगी. उस साल 500 के नोटों पर गांधी की फोटो छापी गई थी. साल 1996 में, RBI ने महात्मा गांधी सीरीज पेश की, जिसमें बेहतर सुरक्षा फीचर्स थे, जो एडवांस प्रिंटिंग तकनीक के कारण संभव हो पाए.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines