Boeing के सीईओ को नहीं सुनना कुछ 'अच्छा', कर्मचारियों से मांगा ब्रूटल फीडबैक

Boeing employee feedback: दुनिया की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी बोइंग के सीईओ ने कर्मचारियों से फीडबैक मांगा है। उन्होंने कर्मचारियों से कंपनी से जुड़ी हर बुरी बात को उजागर करने को कहा है।

Boeing

Photo Credit: aviationa2z

Boeing CEO: आमतौर पर कंपनी चाहती है कि कर्मचारी उसके बारे में पॉजिटिव फीडबैक दें। अच्छी-अच्छी बातें कहें। लेकिन बोइंग की सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों से इसके एकदम उलट फीडबैक मांगा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कंपनी के बारे में हर बुरी बात उजागर करें, फिर चाहे उनकी प्रतिक्रिया प्रबंधन के लिए कितनी भी ‘क्रूर’ क्यों न हो।

क्या है सीईओ की योजना?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि कर्मचारी बोइंग मैनेजमेंट के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों का फीडबैक प्रबंधन के लिए कितना भी ‘क्रूर’ क्यों न हो, हम उस पर एक वर्क प्लान बनाएंगे और कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करेंगे।

इसे लेकर है चिंता

केली ऑर्टबर्ग ने अगस्त में बोइंग के CEO का पद संभाला था। नवंबर में उन्होंने कंपनी की संस्कृति पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कर्मचारियों के एक-दूसरे के प्रति व्यवहार भी चिंता जाहिर की थी। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वेबकास्ट के माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ऑर्टबर्ग ने कहा कि कंपनी में सुधार के लिए सभी तरह के फीडबैक आमंत्रित हैं। उन्होंने बोइंग के टॉप-डाउन कल्चर और लीडरशिप ट्रेनिंग की कमी पर भी ध्यान देने की बात कही।

बिना डरे उठाएं मुद्दे

ऑर्टबर्ग का लक्ष्य कंपनी को उस मुकाम पर ले जाना है जहां कर्मचारियों को किसी समस्या की शिकायत अनाम रूप से करने के लिए हॉटलाइन की जरूरत न पड़े, वह बिना इसी डर के अपनी बात कह सकें। इसके लिए उन्होंने कंपनी के मूल्यों और व्यवहार पर सलाह देने के लिए कर्मचारियों का एक कल्चर वर्किंग ग्रुप स्थापित किया है। इसमें समूह की अलग-अलग साइट, यूनियन और अन्य कर्मचारी समूह शामिल हैं।

अच्छा नहीं चल रहा समय

दुनिया की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी बोइंग के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं गया है। उसके दो 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। 2024 की शुरुआत में बोइंग के एक विमान का दरवाजा उड़ान के दौरान टूट गया था। उसके कारखानों में कर्मचारियों ने हड़ताल भी की थी। कुल मिलाकर कंपनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और उसकी छवि भी खराब हुई है। केली ऑर्टबर्ग की कोशिश बोइंग को उसकी खोई प्रतिष्ठित वापस दिलाने की है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ