बजाज फिनसर्व लिमिटेड (BFS) और Allianz SE का 24 साल पुराना रिश्ता खत्म होने वाला है। पहले इस बारे में केवल बातें हो रही थीं, लेकिन अब दोनों के अलग होने पर सहमति की मुहर लग गई है। बजाज ग्रुप ने बताया है कि उसने बजाज Allianz जनरल इंश्योरेंस (BAGIC) और बजाज Allianz लाइफ इंश्योरेंस (BALIC) में Allianz SE की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) किया है। इस डील के फाइनल होने के बाद बजाज समूह की इन दोनों कंपनियों में 100% हिस्सेदारी हो जाएगी।
अब जियो संग जुड़ेगा रिश्ता
जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के लिए यह बहुत बड़ा अपडेट है। दोनों कंपनियों के रिश्ते के खत्म होने की खबर के बीच Allianz SE ने अपना संभावित नया पार्टनर भी खोज लिया है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, Allianz SE मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल के साथ साझेदारी की योजना बना रही है। इस तरह यह जर्मन कंपनी भारत के बीमा बाजार में अपनी दूसरी पारी खेलेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए जियो फाइनेंशियल और आलियांज के अधिकारियों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है।
क्यों टूट रहा रिश्ता?
भारत का बीमा बाजार काफी बड़ा है और इसके आने वाले समय में तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण है कि आलियांज SE ने बजाज के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला क्यों लिया? इसका जवाब है हिस्सेदारी को लेकर मतभेद। बजाज फिनसर्व के पास दोनों बीमा कंपनियों – बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि आलियांज के पास शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी। कहा जाता है कि आलियांज अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए उत्सुक थी, जबकि बजाज समूह इसके लिए तैयार नहीं था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए और आखिरकार 24 साल एक रिश्ते पर फुलस्टॉप लगाना पड़ा।
पहले ही बना लिया था मन
बताया जा रहा है कि Allianz SE ने काफी पहले ही बजाज से अलग होने का मन बना लिया था। इसके साथ ही उसने मुकेश अंबानी की कंपनी के साथ साझेदारी की संभावनाएं भी तलाशनी शुरू कर दी थीं। पिछले साल अक्टूबर में जब यह सामने आया कि जर्मन कंपनी बजाज के साथ जॉइंट वेंचर से अलग होना चाहती है, तभी से नए पार्टनर की तलाश शुरू हो गई थी। पिछले कुछ महीनों से जियो फाइनेंशियल और आलियांज के अधिकारी इस विषय में बातचीत भी कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रिलायंस ही क्यों?
बीमा सेक्टर में कई दूसरी दिग्गज कंपनियां भी मौजूद हैं, लेकिन आलियांज SE मुकेश अंबानी की कंपनी से रिश्ता जोड़ना चाहती है। इसकी वजह है अंबानी की अचूक रणनीति। रिलायंस को किसी भी बाजार पर राज करने का हुनर आता है। अंबानी ने कुछ समय पहले जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के बारे में कहा था कि वह बीमा क्षेत्र में भी प्रवेश करेंगे। उनकी कंपनी लोगों के लिए स्मार्ट जीवन और सामान्य स्वास्थ्य बीमा जैसे कई आकर्षक उत्पाद पेश करेगी। मौजूदा वक्त में रिलायंस कई सेक्टर्स में दूसरी कंपनियों के लिए कड़ी प्रतियोगिता पेश कर रही है। रिलायंस बीमा क्षेत्र में टेलीकॉम जैसी क्रांति ला सकती है। ऐसे में उससे रिश्ता रखने वालों को भी फायदा होगा। इसी फायदे की आस में आलियांज साझेदारी की संभावना तलाश रही है।
कब तक होगी घोषणा?
आलियांज SE और जियो फाइनेंशियल के जॉइंट वेंचर को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के साथ ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) जैसे नियामकों की मंजूरी के बाद इसकी घोषणा संभव है। तभी यह पता चलेगा कि दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप का फ़ॉर्मूला क्या होगा।
यह भी पढ़ें – विज्ञापन एजेंसियों की नींद उड़ाने वाला CCI कौन, कैसे करता है काम? जानें हर सवाल का जवाब
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
2 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines