America News: अमेरिका के लोग जहां अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर डरे हुए हैं। वहीं, उन्हें अंडों की बढ़ती कीमतों ने भी परेशान कर दिया है। यूएस में अंडे इतने महंगे हो गए हैं कि दूसरे देशों से उनकी तस्करी के मामले भी सामने आए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार महंगे हो रहे अंडों के चलते इनकी मैक्सिको और कनाडा से स्मगलिंग की जा रही है।
तस्करी के मामले एकदम से बढ़े
अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) के आंकड़े बता रहे हैं कि अंडों की तस्करी के मामलों में कितना उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल सीमा पार से लाये जा रहे अंडों की जब्ती में आश्चर्यजनक रूप से 36% की वृद्धि हुई है। पिछले महीने अमेरिका में एक दर्जन ग्रेड A अंडों की औसत कीमत 5.9 डॉलर (500 रुपये से अधिक) थी। जबकि अगस्त 2023 में दाम 2.04 डॉलर (176.47 रुपये) था।
मैक्सिको में कम है कीमत
कुछ शहरों में एक दर्जन अंडों की कीमत 10 डॉलर या उससे भी अधिक पहुंच गई है। इसकी तुलना में मैक्सिको में अंडे सस्ते हैं। वहां एक दर्जन अंडे 2 डॉलर से भी कम में उपलब्ध हैं। इस वजह से लोग मैक्सिको से अंडे लेकर आ रहे हैं। टेक्सास बॉर्डर के कुछ हिस्सों में इस तरह की घटनाओं में 54% की वृद्धि हुई है। अंडों की स्मगलिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। CBP का कहना है कि आरोपी को 300 डॉलर का जुर्माना भरना होगा।
बढ़ते दाम की जांच शुरू
अमेरिका में अंडों की चढ़ती कीमतों की प्रमुख वजह एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू है। इससे अंडे का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे कीमतें चढ़ रही हैं। इस बीच, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने अंडों की बढ़ती कीमतों के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। जांच कई पहलुओं पर आधारित है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या बड़े उत्पादकों ने कीमतें बढ़ाने या आपूर्ति रोकने की साजिश रची है? वहीं, डिमांड और सप्लाई के अंतर को कम करने के लिए अमेरिका अंडों का आयात भी कर रहा है। तुर्की ने अमेरिका को लगभग 16,000 टन अंडे भेजना शुरू कर दिया है।
लोगों की जेब हो रही ढीली
बर्ड फ्लू के प्रकोप के चलते बड़े पैमाने पर मुर्गियों को मारा जा रहा है, जिससे अंडे की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले 2024 की अंतिम तिमाही में 20 मिलियन से अधिक अंडा देने वाली मुर्गियों को मार दिया गया था। इस वजह से अंडे की कीमतों में भारी उछाल आया है और लोगों का खर्चा बढ़ गया है।
लगातार बिगड़ रहे हाल
अमेरिका में अंडों की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी 2015 के बाद सबसे अधिक है, जब देश में आखिरी बार बर्ड फ्लू का प्रकोप हुआ था। अमेरिका में अंडों की खपत ज्यादा होती है, इस वजह से दामों में उछाल ने लोगों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, अंडे की कीमतों में वृद्धि से ओवरऑल फूड कॉस्ट बढ़ रही है। पिछले महीने खाद्य कीमतों में कुल वृद्धि का लगभग दो-तिहाई हिस्सा अंडों का था। आलम ये हो गया है कि अधिकांश दुकानों पर अंडे की रैक खाली पड़ी हैं। उत्पादन प्रभावित होने से अंडों की आपूर्ति बाधित हुई है। इसके अलावा, दुकानदार पहले से कम अंडे खरीद रहे हैं, क्योंकि कीमतों में उछाल के चलते ग्राहकों की तरफ से डिमांड में कमी आई है।
यह भी पढ़ें – बिटकॉइन के लौटेंगे ‘अच्छे दिन’, कीमतों में लगेगी आग? बड़ा कदम उठाएंगे Donald Trump
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
31 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
5 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
6 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines