महंगाई ने तोड़ा 42 महीनों का रिकॉर्ड! थोक महंगाई 8.30% पर, ईंधन और बिजली के दाम आसमान पर

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए एक और चिंताजनक खबर आई है। थोक बाजार में कीमतों की रफ्तार ने पिछले 3.5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

inflation (1)
विज्ञापन

अगर आपको लग रहा है कि आपकी जेब पर बोझ बढ़ गया है, तो सरकारी आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कॉमर्स मिनिस्ट्री द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। महज एक महीने पहले यानी मार्च में यह सिर्फ 3.88% थी। यह उछाल इतना बड़ा है कि इसने अक्टूबर 2022 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर छू लिया है।

क्यों लगी है कीमतों में आग?

थोक महंगाई बढ़ने के पीछे दो सबसे बड़े विलेन हैं- ईंधन (Fuel) और जरूरी सामान।

विज्ञापन

ईरान जंग का साया: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों को $100 प्रति बैरल के पार पहुंचा दिया है।

फ्यूल और पावर: फ्यूल सेक्टर में महंगाई की दर 1.05% से सीधे छलांग लगाकर 24.71% पर पहुंच गई है। यानी बिजली और गैस के थोक दाम बेतहाशा बढ़े हैं।

थाली से लेकर फैक्ट्री तक सब महंगा
थोक बाजार में हर कैटेगरी में बढ़त देखी गई है:

विज्ञापन

प्राइमरी आर्टिकल्स (दाल, अनाज, सब्जियां): यहां महंगाई 6.36% से बढ़कर 9.17% हो गई है।

मैन्युफैक्चरिंग: फैक्ट्री में बनने वाले सामान (प्लास्टिक, रबर, केमिकल) की महंगाई दर भी बढ़कर 4.62% रही।

विज्ञापन

रिटेल का हाल: आम आदमी जो कीमत चुकाता है (CPI), वह भी अप्रैल में बढ़कर 3.48% हो गई है।

आम आदमी पर क्या होगा असर?
थोक महंगाई का सीधा संबंध कारखानों और बड़े व्यापारियों से है। जब थोक भाव बढ़ते हैं, तो दुकानदार और कंपनियां अपनी जेब से घाटा नहीं सहतीं, बल्कि इसका बोझ अंततः कंज्यूमर यानी आप पर डाल दिया जाता है।

विज्ञापन

सरल शब्दों में: अगर थोक बाजार में कच्चा माल महंगा रहेगा, तो आने वाले दिनों में आपके लिए साबुन, तेल, कपड़े और बिजली जैसे प्रोडक्ट्स के दाम और बढ़ सकते हैं।

क्या कर सकती है सरकार?
सरकार के पास इसे काबू करने का सबसे बड़ा हथियार टैक्स (जैसे एक्साइज ड्यूटी) में कटौती है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के आगे टैक्स कटौती की भी एक सीमा होती है। अगर पश्चिम एशिया का तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले महीनों में महंगाई का यह ग्राफ और ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ