---विज्ञापन---

बिजनेस

कौन थे बिजनेस टाइकून CJ Roy? ऑफिस में खुद को मारी गोली, उसी समय इनकम टैक्स का पड़ा था छापा

बेंगलुरु के मशहूर रियल एस्टेट टाइकून डॉ. सीजे रॉय ने इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान खुदकुशी कर ली. कर्ज मुक्त साम्राज्य खड़ा करने वाले रॉय मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने को मजबूर हुए.

बेंगलुरु की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सीजे रॉय ने अपने ही ऑफिस में खुद को गोली मारकर जान दे दी. यह हैरान कर देने वाली घटना तब हुई जब आयकर विभाग की टीमें रिचमंड रोड स्थित उनके हेडक्वार्टर पर छापेमारी कर रही थीं. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह से ही उनके कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई चल रही थी. पुलिस का कहना है कि डॉ. रॉय बार-बार होने वाली आयकर जांच और हालिया छापेमारी के कारण काफी ज्यादा मानसिक तनाव में थे और इसी दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

कर्ज मुक्त साम्राज्य खड़ा करने वाले लीडर

डॉ. सीजे रॉय रियल एस्टेट सेक्टर के एक बड़े और प्रतिष्ठित नाम थे जिन्होंने ‘जीरो-डेबिट’ यानी बिना किसी कर्ज के अपना विशाल साम्राज्य खड़ा किया था. मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ और उन्होंने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मशहूर कंपनी एचपी (HP) से की थी और फिर साल 2006 में कॉन्फिडेंट ग्रुप की नींव रखी. उन्होंने अपनी मेहनत से 205 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे किए और भारत के साथ-साथ दुबई और अमेरिका तक अपना बिजनेस फैलाया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या है BRICS डिजिटल पेमेंट? डॉलर के बिना होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार! भारत, चीन और रूस ने निकाला तोड़

बिग बॉस जैसे शो से रहा गहरा नाता

डॉ. रॉय का व्यक्तित्व केवल बिजनेस तक ही सीमित नहीं था बल्कि वे ग्लैमर की दुनिया में भी काफी सक्रिय थे. वे बिग बॉस कन्नड़ और केरल के मशहूर शो ‘आइडिया स्टार सिंगर’ जैसे बड़े कार्यक्रमों के प्रायोजक रहे हैं. उन्हें लग्जरी कारों का भी बहुत ज्यादा शौक था और उनके पास रॉल्स-रॉयस जैसी दुनिया की सबसे महंगी कारों का शानदार कलेक्शन था. उनके निधन की खबर मिलते ही बेंगलुरु और केरल के व्यापारिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है क्योंकि उन्होंने अपनी कंपनी को फर्श से अर्श तक पहुंचाया था.

---विज्ञापन---

गरीबों के मसीहा भी थे रॉय

बिजनेस के अलावा डॉ. रॉय अपनी दरियादिली के लिए भी पहचाने जाते थे. जून 2025 में ही उन्होंने करीब 201 गरीब छात्रों को एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी थी ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें. केरल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान उन्होंने 100 घरों को फिर से बनवाने में बड़ी मदद की थी और कई गरीब मरीजों के हार्ट ऑपरेशन का खर्च भी खुद उठाया था. उनके कर्मचारी और जानने वाले उन्हें एक अनुशासित और सेवाभावी इंसान के रूप में याद कर रहे हैं. छापेमारी के दौरान उनके इस तरह जाने से पूरे कॉर्पोरेट वर्ल्ड में सन्नाटा पसरा हुआ है.

First published on: Jan 30, 2026 09:33 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola