कौन हैं नयनतारा के पत‍ि व‍िग्‍नेश श‍िवन? पत्‍नी को बर्थडे पर ग‍िफ्ट में दी 10 करोड़ की Rolls-Royce; कहां से होती है कमाई, जानें

नयनतारा को बर्थडे पर गिफ्ट में 10 करोड़ की Rolls-Royce म‍िली है. उनके पत‍ि विग्नेश शिवन ने उन्‍हें दी है. आइये जानते हैं क‍ि व‍िग्‍नेश क्‍या करते हैं और उनकी नेटवर्थ क्‍या है?

image (7)

एक्‍ट‍िंग में अपना लोहा मनवा चुकी साउथ की जानी मानी एक्‍ट्रेस नयनतारा के जन्मदिन पर उनके पति विग्नेश शिवन ने उन्हें 10 करोड़ रुपये की गाड़ी ग‍िफ्ट की है. जो गाड़ी नयनतारा को उनके पत‍ि से ग‍िफ्ट में म‍िली है, वह Rolls-Royce Black Badge Spectre है.

विज्ञापन

इस कार को ग‍िफ्ट करने के बाद विग्नेश ने अपनी फैमिली और कार के साथ ली गई एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और उसके साथ ल‍िखा ‘हैप्पी बर्थडे मेरी उयिर… मैं तुम्हें सच्चे दिल से प्यार करता हूं. ब्रह्मांड और भगवान का शुक्र है कि हमें हमेशा प्यार और पॉजिटिविटी से भरे पलों का तोहफा मिलता है.’

विज्ञापन

कौन है व‍िग्‍नेश श‍िवन? (Who is Vignesh Shivan)
विग्नेश शिवन तमिल सिनेमा के एक फ‍िल्‍म निर्देशक हैं. वो फिल्म निर्माता, स्‍क्रीन राइटर अभिनेता और गीतकार भी हैं. तमिल सिनेमा में वो एक जाना पहचाना नाम हैं और कई शैलियों की फिल्में बनाते हैं.

विज्ञापन

क‍ितनी है कमाई और नेटवर्थ (Vignesh Shivan Net Worth)
नयनतारा की संपत्‍त‍ि (Nayanthara Net Worth) के बारे में आप अच्‍छी तरह जानते हैं. लेक‍िन उनके पत‍ि के बारे में कम ही लोग जानते हैं. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स में आई साल 2024 के आंकडों की मानें तो उनकी नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये से ऊपर है.

विज्ञापन

व‍िग्‍नेश श‍िवन (Vignesh Shivan) हर फ‍िल्‍म से 3 करोड़ की कमाई करते हैं, एक गाने के ल‍िए 3 लाख रुपये लेते हैं. वो अपनी पत्‍नी नयनतारा के साथ कई ब‍िजनेस भी कर रहे हैं जैसे क‍ि Rowdy Pictures और 9Skin. इसके अलावा उन्‍होंने 15 से ज्‍यादा कंपनि‍यों में न‍िवेश क‍िया है. इसमें एक नाम Divine Foods का भी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ