JioHotstar Domain News: जियो सिनेमा और हॉट स्टार के मर्जर की खबरें चर्चा में हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में इस मर्जर से भी ज्यादा चर्चा एक ऐसे युवक की है, जिसने जियो हॉटस्टार डॉट कॉम का डोमेन रजिस्टर करा लिया है। और ये डोमेन अब रिलायंस ग्रुप को भी नहीं मिल पा रहा है। इससे पहले कि रिलायंस इस बात का पता लगा पाता कि जियो हॉट स्टार डॉट कॉम का डोमेन किसके पास है। इसी नाम के डोमेन पर एक लेटर निकलकर आता है। लेटर में कहा गया है कि रिलायंस को यह डोमेन पाने के लिए 1 करोड़ से कुछ ज्यादा की रकम खर्च करनी होगी। इस डोमेन से वेबसाइट बनाने वाला दिल्ली का एक युवा ऐप डेवलपर है। दिलचस्प है कि वह इस डोमेन को बेचकर ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमबीए का कोर्स करना चाहता है।
ईएमआई देने वाला मिडिल क्लास का युवा
इंडिया टुडे से बातचीत में इस बंदे ने कहा कि वह अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहता है। हालांकि वह 28 साल का एक मिडिल क्लास का बंदा है। उसके पिता सरकारी नौकरी करते हैं और मां गृहिणी हैं। वह एक स्टार्ट अप भी चलाता है जो फिल्म रेकमडेंशन एल्गोरिद्म पर काम करता है। इस मिडिल क्लास युवा ने कहा कि वह ईएमआई देने वाला बंदा है, जो एक दिन कुछ बड़ा करना चाहता है।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से कोर्स करने के बारे में नौजवान ने कहा कि वह एक एंटरप्रेन्योर है और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहा है। दिल्ली एनसीआर के एक कॉलेज से उसने आईटी में बैचलर किया है। इसके बाद साइकोलॉजी में उसने मास्टर्स किया। साइकोलॉजी और आईटी की पढ़ाई के बारे में युवक ने कहा कि इससे मुझे अपने ऐप पर काम करने में काफी मदद मिली। हालांकि वित्तीय मुश्किलों के चलते ऐप कुछ खास सफल नहीं हो पाया, लेकिन इसने मुझे 2021 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक शॉर्ट प्रोग्राम में एडमिशन पाने में मदद की।
हालांकि कोविड के चलते यह कोर्स ऑनलाइन हो गया, और यह युवा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाया। हालांकि कोविड खत्म होने के बाद वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कैंपस में भी गया, ताकि वह कैंब्रिज में पढ़ने को फील कर सके। हालांकि युवक के पास कैंब्रिज की ऑनलाइन डिग्री है।
क्या रिलायंस आपको 1 करोड़ से ज्यादा पैसा देगा? इस सवाल पर युवक ने कहा कि रिलायंस एक बड़ी कंपनी है। उनके पास पैसा और लीगल टीम है। वे चाहे तो एक पैसा दिए बिना भी मुझसे डोमेन छीन सकते हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि वे ऐसा न करें। जियो एक ब्रैंड है। हॉट स्टार एक ब्रैंड है। लेकिन आज भी जियो हॉटस्टार कोई कानूनी चीज नहीं है। 2023 में जब मैंने इसे रजिस्टर कराया था, तब भी ऐसा नहीं था।
ये भी पढ़ेंः दिवाली से पहले सोने ने क्यों तोड़े सारे रिकॉर्ड्स? 4 पॉइंट्स में समझें
सितंबर 2023 में डोमेन रजिस्टर कराने के बारे में युवक ने कहा कि ये भाग्य और दूरदर्शिता का मामला है। मैंने कुछ दोस्तों से इस बारे में चर्चा की थी, और उन्होंने इस आइडिया को खारिज कर दिया। लेकिन मैंने डोमेन रजिस्टर कराया और इसमें सिर्फ 5 हजार का खर्चा आया। मैंने इस डोमेन के जरिए कैंब्रिज जाने का सपना पाला है।
कई बार रिलायंस से किया संपर्क
युवक ने कहा कि उसने कई बार रिलायंस से संपर्क किया। कई सीनियर लोगों को मेल किया। लेकिन कभी जवाब नहीं मिला। मार्च महीने में रिलायंस ग्रुप ने जियो हॉट स्टार डॉट इन डोमेन को रजिस्टर कराया। फिर मुझे लगा कि बिजनेस ग्रुप जरूर जियो हॉट स्टार डॉट कॉम में दिलचस्पी लेगा। लेकिन किसी ने संपर्क नहीं किया। इसके बाद मैंने पब्लिक में जाने का फैसला किया।
युवक ने कहा कि उसने रिलायंस के प्रतिनिधि से भी बात की है। जिन्होंने जूम कॉल के दौरान कुछ रुपये ऑफर किए। ये रकम उतनी ही थी, जो डोमेन रजिस्टर कराने में खर्च हुए थे। उन्होंने मुझे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। युवक ने कहा कि मैं रिलायंस से बहुत ज्यादा नहीं मांग रहा हूं। इससे ज्यादा महंगी तो आकाश अंबानी ने अपनी शादी में गिफ्ट के तौर पर घड़ियां लोगों को दी हैं। इतनी बड़ी कंपनी के लिए 1 करोड़ की रकम कुछ नहीं है।
युवक ने कहा कि डोमेन की जानकारी पब्लिक करने के बाद बहुत सारे लोगों ने मुफ्त में कानूनी मदद देने की बात की है। एक व्यक्ति तो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से भी जुड़ा है। लेकिन मैं कानूनी लड़ाई नहीं चाहता। मुझे अपनी सीमा पता है। मैं एक कॉमनमैन हूं जो जियोसिनेमा का सब्सक्राइबर भी है।
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
6 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
8 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines