Bee Queen of Kashmir (आसिफ सुहाफ) : समय-समय पर कई लोगों ने समाज के पुराने नियम-कानून और परंपरा को तोड़ते हुए नए मुकाम हासिल किए हैं। इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। हम बी क्वीन ऑफ कश्मीर ‘सानिया जेहरा’ की बात कर रहे हैं, जिन्होंने केवल 20 साल की उम्र में ही इस खिताब को हासिल किया है। बता दें कि सानिया कश्मीर की अकेली लड़की हैं, जो मधुमक्खी पालन करती हैं। बता दें कि सानिया के पिता पहले ही इस बिजनेस में हैं, लेकिन सानिया के आने के बाद उनके बिजनेस में लगातार तरक्की हुई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बिजनेस में हुई 400% की ग्रोथ
20 साल ही उम्र में ही सानिया जेहरा वो कर दिखाया, जिसने देशभर की महिलाओं को प्रेरित किया है। श्रीनगर के बलहामा की रहने वाली सानिया ने अपनी कड़ी मेहनत और सीखने की चाह के साथ अपने पिता के मधुमक्खी पालन के बिजनेस को 400% तक बढ़ा दिया। सानिया की ये उपलब्धि समाज के सभी स्टीरियोटाइप को तोड़ता नजर आ रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं,क्योंकि सानिया ने एक ऐसा पेशा अपनाया, जिससे ज्यादातर भारतीय महिलाएं कतराती हैं।
सानिया ने अपना ये सफर पिता के मार्गदर्शन के साथ शुरू किया था, जो कई सालों से ये बिजनेस कर रहे हैं। सानिया ने अपनी लगातार मेहनत और मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक सहने के बाद इस बिजनेस को नई मुकाम पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने मुझे कश्मीर की मधुमक्खी रानी का नाम दिया है। मेरे पिता लंबे समय से मधुमक्खी पालन व्यवसाय में हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
Bee keeping
विदेशों तक जाता है शहद
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सनिया ने बहुत संघर्ष किया। जब वह बिजनेस में आईं तो उन्हें पता चला कि रिटेल सेलर शहद में मिलावट करते हैं। ऐसे में लोगों तक सही और शुद्ध प्रोडक्ट पहुंचाने के लिए सानिया ने 150 150 मधुमक्खी कालोनियों से बढ़ाकर 650 से ज्यादा कर लिया। इसकी मदद से उन्होंने डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में अपने प्रोडक्ट को बेचना शुरू कर दिया। शहद के साथ-साथ सानिया ने इसके अर्क से फेस क्रीम, तेल और साबुन जैसे ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने का काम भी शुरू किया है।
ऑनलाइन ट्रोलिंग का किया सामना
सानया ने बताया कि ‘बी क्वीन’ का खिताब हासिल करने के बाद भी सानिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन वो कभी पीछे नहीं हटी। इसके साथ ही उन्होंने युवा महिलाओं में जुनून को जगाया ताकि वे भी आगे बढ़ सकें। सनिया ने कहा कि मैं पहली कश्मीरी लड़की हूं, जो मधुमक्खी पालन कर रही हूं। ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो कॉकरोच से भी डरती हैं, लेकिन मुझे वही करना पसंद है जो मैं करती हूं और उम्मीद करती हूं कि मैं उन्हें प्रेरित कर सकूं।
यह भी पढ़ें – IRCTC Air Black Friday Sale: प्लेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इन फीस पर मिल रहा 100% डिस्काउंट
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines