हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जानें कौन है तारिक रहमान? क्‍यों कहा जाता है ‘Dark Prince’, क‍ितने हैं अमीर?

तार‍िक रहमान की बांग्‍लादेश में वापसी हो गई है. तार‍िक को बांग्‍लादेश का डाक प्र‍िंस कहा जाता है. ये नाम उन्‍हें क्‍यों द‍िया गया है और बांग्‍लादेश में उनकी वापसी इतनी मायने क्‍यों रखती है? क्‍या तार‍िक का नाम बांग्‍लादेश के सबसे अमीर लोगों में शुमार है? आइये तार‍िक के बारे में सब कुछ जानते हैं.

विज्ञापन
ता‍र‍िक रहमान

बांग्‍लादेश अभी उथल-पुथल के हालात से गुजर रहा है. पड़ोसी मुल्‍क होने के कारण बांग्‍लादेश के सूरत-ए-हालात पर भारत की भी नजर बनी हुई है. क्र‍िसमस के द‍िन जब पूरी द‍ुन‍िया ईसा मसीह का जन्‍म द‍िन मना रही थी, तब बांग्‍लादेश में तार‍िक रहमान की एंट्री हो रही थी. तार‍िक को बांग्लादेश का ‘डार्क प्रिंस’ कहा जाता है. वो, तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी खालिदा जिया के बेटे हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी में अहम भूम‍िका रखने वाले तार‍िक लगभग 17 साल बाद बांग्‍लादेश की धरती पर कदम रख रहे हैं. 60 साल के तारिक रहमान के प‍िता भी बांग्‍लादेश के राष्ट्रपति थे, उनका नाम ज‍ियाउर रहमान था.

Aadhaar-PAN ल‍िंक की लास्‍ट डेट नजदीक; स्‍टेप बाय स्‍टेप जानें ल‍िंक करने का तरीका

तार‍िक रहमान का जन्‍म 1965 में हुआ था और साल 1990 के दौरान बांग्‍लादेश की राजनीत‍ि में वो शुमार होने लगे थे. गुजरते वक्‍त के साथ तार‍िक BNP में अहम क‍िरदार न‍िभाने लगे. पार्टी के ल‍िए रणनीत‍ि तैयार करने का काम तार‍िक ही करते रहे और उनकी रणनीत‍ियों ने बांग्‍लादेश नेशनल‍िस्‍ट पार्टी का नेटवर्क मजबूत क‍िया.

तार‍िक रहमान को क्‍यों कहा जाता है डार्क प्र‍िंस?

साल 2001 से 2007 के बीच तार‍िक का राजनीत‍िक प्रभाव आसमान छू रहा था. अपनी पार्टी में भी वो प्रधानमंत्री खाल‍िदा ज‍िया के बाद सबसे प्रभावशाली व्‍यक्‍त‍ि बन गए. इसी दौरान उन्‍हें ये नाम द‍िया गया था. उनके ख‍िलाफ बयानबाजी में अक्‍सर उनके आलोचक उन्‍हें इस नाम से बुलाते थे और फ‍िर मीड‍िया नैरेट‍िव का ये ह‍िस्‍सा बन गया.

बांग्‍लादेश से बाहर क्‍यों गए?
साल 2007 में जब सैन्य समर्थित सरकार सत्ता में आई, तो तारिक रहमान को गिरफ्तार कर ल‍िया गया. उन्हें BNP सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और प्रभाव का इस्तेमाल करने के कई मामलों में दोषी ठहराया गया और बांग्लादेश की अदालतों ने उन्हें लंबी जेल की सजा सुनाई. बाद में उन्‍हें मेडिकल इलाज के लिए पैरोल पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह साल 2008 में बांग्लादेश छोड़कर चले गए. तब से वह लंदन में रह रहे थे. तारिक रहमान को साल 2018 में भी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग सहित सात आरोपों में दोषी ठहराया गया था. फ‍िर साल 2021 में, उन्हें 2004 में अवामी लीग की रैली पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार सहित पांच आरोपों में भी दोषी पाया गया था. रहमान और BNP ने सभी आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि ये राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं.

क‍ितने अमीर है तार‍िक रहमान?
कई मीड‍िया र‍िपोर्ट में तारिक रहमान को बांग्‍लादेश का तीसरा सबसे अमीर शख्‍स बताया गया है, ज‍िसकी कुल संपत्‍त‍ि 1.5 ब‍िल‍ियन डॉलर बताई जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें