Bihar Woman Bought Seaview Apartment in Mumbai: मुंबई में कई ऐसे अपार्टमेंट हैं, जो करोड़ों के हैं। अक्सर रियल एस्टेट मार्केट में कई महंगी डील्स होती हैं, जिसके बारे में हम सुनते रहते हैं। फिलहाल मुंबई में ऐसी ही एक हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी डील हुई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हम एल्केम लैबोरेटरीज के प्रमोटर परिवार की बहू सीमा सिंह की बात कर रहे हैं। इन्होंने मुंबई के पॉश वर्ली इलाके में 185 करोड़ रुपये में एक आलीशान सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है। आइए जानते हैं कि सीमा सिंह कौन हैं?
कौन हैं सीमा सिंह?
सीमा सिंह एल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड के प्रमोटर की बहू हैं। एल्केम लैबोरेटरीज एक भारतीय मल्टीनेशनल फार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसकी स्थापना संप्रदा सिंह और वासुदेव नारायण सिंह ने 1973 में की थी। सीमा सिंह, मृत्युंजय सिंह की पत्नी हैं, जो एल्केम सिंह परिवार की दूसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। संप्रदा सिंह और वासुदेव नारायण सिंह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। सीमा ने हाल ही में मुंबई के सबसे आलीशान अपार्टमेंट में से एक को खरीदा है, जिसके कारण वो चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि सीमा के अपार्टमेंट की कीमत शाहरुख खान के ‘मन्नत’ से केवल 15 करोड़ ही कम है।
सीमा सिंह- Image Credit – Instagram
सीमा सिंह का अपार्टमेंट
सीमा का अपार्टमेंट वर्ली के लोढ़ा सी फेस टावर की ए-विंग की 30वीं मंजिल पर स्थित है। यह अपार्टमेंट 14,866 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है। लोढ़ा सी-फेस टावर को मैक्रोटेक डेवलपर्स ने तैयार किया है और ये उनका एक प्रीमियम रेजिडेंट प्रोजेक्ट है , जो मुंबई की सबसे हाई सोसाइटी में से एक में स्थित है। ये सोसाइटी अपने आलीशान अपार्टमेंट और ऊंची इमारतों के लिए जानी जाती है।
सीमा सिंह की ये रियल एस्टेट डील 2024 में मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी डील है। रिपोर्टों से पता चला है कि सिंह ने प्रोजेक्ट के डेवलपर लोढ़ा ग्रुप (Lodha Group ) से सीधे अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने पिछले बुधवार को 9.25 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी के भुगतान के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा किया। यह सौदा 11 दिसंबर, 2024 को 1.24 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से रजिस्टर हुआ था।
यह भी पढ़ें- सैकड़ों की भीड़, टॉयलेट महज 3, पैंट में ही हो गई यूरिन, Bryan Adams के मुंबई कॉन्सर्ट में बदइंतजामी
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines