Who is Rohini Acharya Husband: बिहार विधानसभा के नतीजे आ गए हैं और अब मुख्यमंत्री पद पर शपथ की तैयारी भी होने लगी है. लेकिन इसी बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में सब कुछ ठीक नहीं है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार से नाता तोड़ लिया है और साथ उन्होंने राजनीति से भी संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन पर गंदी किडनी के बदले चुनाव टिकट खरीदने का आरोप लगाया है.
वैसे रोहिणी बिहार में नहीं रहती हैं लेकिन फिर भी वह बिहार की राजनीति में काफी एक्टिव रहती हैं. आइये जानते हैं कि रोहिणी आचार्य के पति क्या करते हैं और वो कितने अमीर हैं?
कौन हैं John Ternus? टिम कुक के बाद बनेंगे Apple के नए सीईओ! कितनी है सैलरी और नेटवर्थ
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
परिवार से हुए विवाद के बीच रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह “पाप” था कि उन्होंने अपने पति और बच्चों पर ध्यान देने के बजाय अपने पिता को किडनी देकर बचाना चुना. मेरे लिए, यह बहुत बड़ा पाप था कि मैंने अपने परिवार, अपने तीन बच्चों का ध्यान नहीं रखा, किडनी दान करते समय अपने पति या ससुराल वालों से अनुमति नहीं ली. मैंने जो किया वह अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए किया और आज इसे गंदा कहा जा रहा है. आप में से कोई भी मेरी जैसी गलती कभी न करें, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी कभी न हो.
कौन हैं रोहिणी अचार्य के पति?
रोहिणी और उनका परिवार सिंगापुर में रहता है. उनके पति का नाम समरेश सिंह है, जो एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं. रोहिणी के तीन बच्चे हैं. एक बेटी अनन्या और दो बेटे आदित्य और अरिहंत.
भारतीय नोट में क्यों लगी होती है महात्मा गांधी की फोटो? आजादी से पहले किसकी थी तस्वीर?
कब हुई थी शादी ?
रोहिणी आचार्य ने समरेश सिंह से साल 2002 में शादी की थी. समरेश पूर्व आयकर आयुक्त रैंक के अधिकारी राव रणविजय सिंह के बेटे हैं. दंपति पहले अमेरिका गए और फिर सिंगापुर चले गए, जहां वे अभी में अपने तीन बच्चों के साथ रहते हैं.
समरेश सिंह ने कहां से की है पढ़ाई?
समरेश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र, वित्त और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर और INSEAD बिजनेस स्कूल से वित्त में एमबीए किया है.
क्या करते हैं समरेश सिंह?
अभी समरेश सिंगापुर में एवरकोर में इंवेस्टमेंट बैंकिंग, विलय और अधिग्रहण के प्रबंध निदेशक हैं. इससे पहले वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थे.
कितने अमीर हैं समरेश सिंह?
चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में, रोहिणी अचार्य ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उनके और उनके पति समरेश सिंह के पास लगभग 36 करोड़ रुपये (लगभग 3.6 करोड़ डॉलर) की संपत्ति है और उन पर 1 करोड़ रुपये का कर्ज है. उनके पास लगभग आधा किलो सोना, 5.5 किलो चांदी और 5 लाख मूल्य के कीमती पत्थर हैं. पटना और दानापुर और मुंबई के अंधेरी और परेल सहित कई जगहों पर उनकी आवासीय संपत्तियां हैं. बोरिंग रोड स्थित एक मॉल में उनकी व्यावसायिक संपत्ति भी है. बिहटा और बिक्रम में उनके पास दो-दो जमीन के प्लॉट भी हैं. करवाल और दाउदनगर जिलों में उनकी कृषि भूमि भी है.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines