राजन शॉ कौन? रतन टाटा की 10000 करोड़ रुपये की वसीयत में नाम, दी गई खास जिम्मेदारी

Who is Rajan Shaw: रतन टाटा के निधन के बाद उनका परिवार सुर्खियों में आ गया। उनका वारिस कौन होगा, विल में किस-किस का नाम होगा? लोगों के मन में इस तरह के कई सवाल थे।

Who is Rajan Shaw
विज्ञापन

Who is Rajan Shaw: रतन टाटा की निजी संपत्ति 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। रतन टाटा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लोगों के दिल में अलग जगह बना गए हैं। उनके निधन के बाद उनकी निजी संपत्ति उनके भाई जिमी टाटा और उनकी बहनों शिरीन और डीनना जीजीभॉय समेत करीबी पारिवारिक सदस्यों को दी जाएगी। रतन टाटा की विल में एक नाम और है जिसकी काफी चर्चा हो रही है, वह नाम है राजन शॉ का।

कौन हैं राजन शॉ?

रतन टाटा अपने दयालु स्वभाव के लिए जाने जाते थे। जाने से पहले उन्होंने अपने वफादार लोगों के साथ साथ अपने पालतू जानवरों, जर्मन शेफर्ड, टीटो के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की हैं। उनकी वसीयत में परिवार के लोगों के अलावा एक नाम और शामिल है। ये नाम लंबे समय से रसोइए रहे राजन शॉ का है। राजन शॉ को टीटो की आजीवन देखभाल करने की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा रतन टाटा की वसीयत में 30 साल से ज्यादा से उनके बटलर रहे सुब्बियाह को भी आर्थिक सहायता देने की बात कही गई।

विज्ञापन

टीटो से था खास लगाव

रतन टाटा का जानवरों से लगाव जगजाहिर है। उन्होंने अपनी संपत्ति में उनके जर्मन शेफर्ड कुत्ते टीटो के लिए संपत्ति का एक हिस्सा रखा है। उन्होंने टीटो के लिए ऐसे इंतजाम किए हैं जिससे वह जब तक जिंदा रहेगा उसकी पूरी देखभाल की जाती रहेगी। रतन टाटा ने इस कुत्ते को करीब 6 साल पहले लिया था। इसका नाम उन्होंने अपने पुराने कुत्ते के नाम पर रखा था, जिसकी मौत हो गई थी।

शांतनु नायडू का भी रखा खास ख्याल

रतन टाटा और शांतनु नायडू की दोस्ती के बारे में भी सभी लोग जानते हैं। रतन टाटा ने वसीयत में शांतनु को भी रखा है। शांतनु ने स्टार्टअप ‘Goodfellows’ शुरू किया, जिसमें रतन टाटा की हिस्सेदारी थी। अब इसमें से रतन टाटा की हिस्सेदारी को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही शांतनु ने पढ़ाई के लिए जो भी लोन लिया था उसको माफ कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ