Who is John Ternus?: 50 साल के जॉन टर्नस, ऐपल के इंजीनियर हैं. साल 2001 में ऐपल के साथ अपना सफर शुरू करने वाले जॉन बड़ी ही सादगी से और चुपचाप कंपनी के टॉप पदों पर पहुंच गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब जॉन ऐपल के अगले सीईओ बनने के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
हालांकि टिम कुक अभी भी पूरी तरह से प्रभारी हैं और उन्होंने रिटायर्मेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. वैसे देखा जाए तो जॉन टर्नस के पास वो सारी खूबियां हैं, जो उन्हें ऐपल का नेतृत्व संभालने के लिए एक परफेक्ट उम्मीदवार बनाता है.
ऐसे समय में जब ऐपल हार्डवेयर और एआई में इनोवेश पर दोगुना जोर दे रहा है, तब इस खबर का आना काफी मायने रखता है. क्योंकि जॉन एक हार्डवेयर इंजीनियर ही हैं.
जॉन टर्नस कौन हैं?
जॉन टर्नस Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं. जॉन के अंडर iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए डिजाइन की गई टीमें काम करती हैं. टर्नस साल 2001 में Apple में आए थे और 2021 में उन्हें इस पद पर प्रमोट किया गया. वह अपने तकनीकी कौशल और प्रबंधन योग्यता, दोनों के लिए सम्मानित और प्रसिद्ध हैं.
टर्नस ने साल 1997 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली. आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉन टर्नस एक बहुत ही अच्छे तैराक भी हैं. उन्होंने कॉलेज स्तर पर एक स्विमिंग कॉम्पेटिशन भी जीती है.
कितनी है जॉन टर्नस का सैलरी पैकेज
जॉन टर्नस (John Ternus salary) की सैलरी या नेटवर्थ (John Ternus Net Worth) के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन कई रिपोर्ट्स ये पता चलता है कि ऐपल के वाइस प्रेसिडेंट की सैलरी प्रति वर्ष $454,000 से $761,000 तक हो सकती है. इसमें उनकी बेस सैलरी के अलावा बोनस और स्टॉक आदि शामिल हैं. वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर उनकी बेस सैलरी $289,000 के आसपास है.
जॉन टर्नस की कुल संपत्ति
जॉन टर्नस की 2025 की कुल संपत्ति का कोई विश्वसनीय सार्वजनिक अनुमान उपलब्ध नहीं है. एक टॉप Apple कार्यकारी के रूप में, वह वेतन और Apple के शेयरों के रूप में अच्छी-खासी आय अर्जित करते हैं, लेकिन कोई विशिष्ट आंकड़ा नहीं है.
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
46 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines