Adit Palicha: जेप्टो जो शहरी दुनिया में रहने वाले लोगों के लिए समय बचाने का एक जरिया है। इसके जरिए आप कोई भी सामान मिनटों में घर पर मंगा सकते हैं। आज इस कंपनी को बनाने वाले शख्स आदित पालीचा की कहानी लेकर आए हैं। आदित पालीचा जेप्टो के सह-संस्थापक हैं, जिन्होंने इस कंपनी को शुरू करने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उनको 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 4,300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे युवा शख्स के तौर पर जगह मिली है।
आदित पालीचा कौन हैं?
आदित पालीचा का जन्म 2001 में मुंबई में हुआ था। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल करने के लिए गए। लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़कर अपना काम शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने जेप्टो की शुरुआत कैवल्य वोहरा के साथ की थी। कैवल्य वोहरा ने भी आदित के साथ अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बात की थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री मिलनी थी, लेकिन मैंने इसके बजाय जेप्टो बनाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: कौन है कैवल्य वोहरा ? जानिए 21 साल की उम्र में कैसे बनाया Zepto को इतना बड़ा ब्रांड
कंपनी बंद करने का फैसला
अमेरिका जाने से पहले आदित पालीचा ने 17 साल की उम्र में अपने स्टार्टअप, गोपूल (GoPool) के साथ अपने बिजनेस की जर्नी शुरू की थी। हालांकि GoPool कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। इसके बाद एक बार फिर से पालीचा का ध्यान पढ़ाई की तरफ हो गया। इसी दौरान उन्होंने वोहरा के साथ मिलकर किरानाकार्ट लॉन्च करने का फैसला किया, जो लगभग 10 महीने तक चला, लेकिन उन्होंने कंपनी बंद करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों एक नये और बेहतरीन ब्रांड Zepto (2021 में) के साथ मार्केट में वापस आए।
सबसे कम उम्र के बिजनेसमैन
जेप्टो के को-फाउंडर आदित पालिचा (22) भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं। पहले नंबर पर उनके ही साथी कैवल्य वोहरा (21) हैं। आदित के पास 4,300 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, कैवल्य वोहरा की नेटवर्थ की बात करें तो यह 3,600 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में ईशा, आकाश, अनंत और अडानी के बच्चों के नाम भी शामिल हैं।
जेप्टो कंपनी के बारे में!
जेप्टो ने अक्टूबर तक अपनी मासिक नकदी व्यय में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मई में 35-40 करोड़ रुपये की मासिक व्यय दर की तुलना में छह गुना बढ़ोतरी को दिखाता है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सुपर सेवर होलसेल यूनिट के नवीनतम iPhone मॉडल पर भारी छूट का ऑफर लेकर आई है। कंपनी की इस रणनीति से दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है।
ये भी पढ़ें: 2030 तक 25 लाख नई नौकरियां, 100 अरब डॉलर की होगी भारतीय GCC इंडस्ट्री; नई रिपोर्ट में और क्या दावे?
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines