WhatsApp Metro Ticket Booking: दुनिया भर में व्हाट्सएप एक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। इसका इस्तेमाल अब सिर्फ एक दूसरे से बात करने के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह के कामों के लिए भी किया जा सकता है। ये प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को वीडियो कॉल, वॉयस कॉल, मैसेज के अलावा पेमेंट से लेकर मेट्रो टिकट की बुकिंग करने तक की सुविधा प्रदान करता है।
जी हां, आप व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर सकते हैं। सिर्फ मेट्रो टिकट की बुकिंग नहीं बल्कि आप शॉपिंग, कैब बुकिंग और पेमेंट जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Delhi Metro Ticket Booking Process
- सबसे पहले अपने फोन में DMRC का नंबर 9650855800 सेव कर लें।
- इसके बाद DMRC WhatsApp Number पर Hi लिखकर मैसेज भेज दें।
- यहां पर आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुनने का मौका मिलेगा।
- इसके अलावा टिकट बाय या टिकट फिर प्राप्त करने का ऑप्शन होगा।
- टिकट के लिए अपना डेस्टिनेशन स्टार्टिंग और एंड पॉइंट एंटर करें।
- साथ ही कितनी टिकट खरीदना चाहते उतनी संख्या एंटर करें।
- टिकट की पेमेंट करने के लिए अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप चाहें तो WhatsApp Payment या फिर यूपीआई ऑप्शन को भी चुन सकते हैं।
- इसके बाद आपको Metro QR Ticket मिल जाएगा।
- इस QR Ticket को आप स्कैन करके मेट्रो में सफर कर सकते हैं।
Shopping Via WhatsApp
व्हाट्सएप पर शॉपिंग करने की सुविधा भी मिलती है। कई लोग अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर शॉपिंग करते हैं। जियोमार्ट के व्हाट्सएप नंबर (JioMart WhatsApp Number) को सेव करके आप ग्रोसरी आइटम्स को मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में 79770 79770 नंबर सेव करना होगा और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर आप ग्रोसरी मंगवा सकते हैं। इसके अलावा और भी कई प्लेटफॉर्म हैं जो अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने की सुविधा देता है।
Uber Cab Booking Via WhatsApp
आप व्हाट्सएप के जरिए उबर कैब बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको उबर का आधिकारिक नंबर सेव करना होगा, जिस पर आप मैसेज भेज कर स्टेप बाय स्टेप को फॉलो करके कैब की बुकिंग कर सकते हैं।
WhatsApp Payment Feature
व्हाट्सएप पर कई सारे फीचर्स उपलब्ध हैं जिनमें से एक पेमेंट फीचर भी उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से यूजर्स एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना डेबिट / क्रेडिट कार्ड या यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करना होगा। ये फीचर आपको चैट बॉक्स में $ के साइन के साथ मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
7 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
10 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
11 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
12 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
13 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
14 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines