हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WhatsApp यूज करने के ल‍िए देना होगा पैसा! कंपनी जल्‍द ला सकती है सब्सक्रिप्शन प्लान

WhatsApp Subscription Plan: WhatsApp यूजर्स को जल्‍द ही यूज करने के ल‍िए सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान लेना पड़ सकता है. Meta एक नए सब्‍क्र‍िप्‍शन प्‍लान पर काम कर हा है, जो WhatsApp के अंदर ऐड-फ्री एक्‍सपीर‍िएंस देगा.

विज्ञापन
वॉट्सऐप को यूज करने के ल‍िए पैसा देना पड़ सकता है

WhatsApp Subscription Plan: ड‍िज्‍नी हॉट स्‍टार और नेटफ्ल‍िक्‍स की तरह ही अब जल्‍दी ही हो सकता है कि आपको WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ें. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कंपनी एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है जो यूजर्स को बिना ऐड वाला एक्सपीरियंस देगा. इसका मतलब ये हुआ क‍ि अगर आप अपने WhatsApp स्टेटस और चैनल्स पर ऐड नहीं देखना चाहते हैं, तो आपको पेड प्लान का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : Budget Expectation: क्‍या सस्‍ता होने वाला है सोना चांदी! सरकार उठा सकती है कदम

इस प्लान के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका फोकस बिना ऐड वाले एक्सपीरियंस पर रहेगा. WhatsApp पर पिछले साल ऐड शुरू किए गए थे.

विज्ञापन

अभी आध‍िकार‍िक जानकारी नहीं

हालांक‍ि अभी तक सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत, फीचर्स या रोलआउट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेक‍िन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्लान सिर्फ विज्ञापन हटाने पर फोकस करेगा और इसमें कोई प्रीमियम फीचर शामिल होने की संभावना नहीं है. इसके अलावा, इसकी उपलब्धता भी साफ नहीं है. मेटा ने कुछ जगहों पर Facebook और Instagram के लिए ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन ऑप्शन लॉन्च किए थे, लेकिन यह यूरोपियन यूनियन के दबाव के कारण हुआ था.

यह भी पढ़ें : Indian Railway Rule: रेलवे ने बदले न‍ियम, अब एक दर्जन ट्रेनों में नहीं म‍िलेगी RAC टिकट; देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

अभी यह पता नहीं चला है कि WhatsApp इस सब्सक्रिप्शन प्लान को दुनिया भर के यूजर्स के लिए रोल आउट करेगा या यह सिर्फ कुछ चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध होगा.

प‍िछले साल से व‍िज्ञापन द‍िखाना शुरू
बता दें क‍ि मेटा ने प‍िछले साल ही WhatsApp स्टेटस और चैनल में विज्ञापन दिखाना शुरू किया था. इस फैसले का बड़े पैमाने पर विरोध हुआ. WhatsApp यूजर्स, जिन्हें पहले बिना विज्ञापन वाला अनुभव मिलता था, वे इस बदलाव से खुश नहीं थे. हालांकि, विरोध के बावजूद, मेटा ने अपना फैसला नहीं बदला.

विज्ञापन

अब, कंपनी एक नया प्लान बना रही है, जिसके तहत यूजर्स को बिना विज्ञापन वाले अनुभव के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं. WhatsApp वर्जन 2.26.3.9 के ऐप कोड में नई स्ट्रिंग्स देखी गई हैं, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola