Belated ITR Deadline: आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा निकल गई है। ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2023 थी। हालांकि, अंतिम डेट निकल गई है तो इससे घबराएं नहीं। आपके लिए अभी भी विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ फीस चुकानी होगी और ऐसे आप विलंबित आईटीआर दाखिल कर सकते हैं।
जब ITR दाखिल करने का टाइम निकल जाता है तो बाद में फाइल करने वाली रिटर्न को विलंबित आईटीआर (belated ITR) कहा जाता है।
विलंबित आईटीआर कैसे दाखिल करें?
वित्तीय वर्ष 2022-23 (आकलन वर्ष 2023-24) के लिए विलंबित आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 है। हालांकि, आपको देर से दाखिल करने का शुल्क देना होगा। डेडलाइन चूकने पर आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। लेकिन आप ITR फाइल क्यों नहीं कर पाए, इसका वास्तविक स्पष्टीकरण है और यदि अधिकारी कारण से संतुष्ट है, तो आपको जुर्माना नहीं देना होगा।
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 234एफ के तहत विलंबित आईटीआर दाखिल करने के लिए देर से फाइलिंग शुल्क/जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, छोटे करदाताओं को राहत के रूप में, अगर कुल आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है तो देर से दाखिल करने का शुल्क 1,000 रुपये से अधिक नहीं होगा।
विलंबित आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 है। अब जिस किसी व्यक्ति ने 31 जुलाई के बाद यानी 1 अगस्त, 2022 और 31 दिसंबर, 2022 के बीच रिटर्न फाइल की होगी, तो वह विलंबित आईटीआर के तहत ही आएगी।
(Xanax)
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
12 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
14 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
14 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
16 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
18 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
19 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
19 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
20 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines