Investment in RD: बचत करना भारतीयों के लिए एक आम आदत है। इसके लिए वे कई अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस सुविधाएं और कई अन्य ऑप्शन शामिल किए जाते हैं। रिकरिंग डिपॉजिट भी इनमें से एक है। ये एक ऐसा ऑप्शन है, जिसमें आप हर महीने एक छोटा अमाउंट जमा कर सकते हैं। ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो एक छोटे अमाउंट से सेविंग शुरू करना चाहते हैं।
इस ऑप्शन में आपको एक गारंटीड रिटर्न मिलता है। अकाउंट की मैच्योरिटी के बाद मूल अकाउंट के साथ ब्याज के पैसे भी जोड़े जाते हैं। अच्छी बात ये है कि कई बैंकों के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस में भी आप रेकरिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसकी मदद से इंवेस्टमेंट की शुरुआत लोगों को बचत की अच्छी आदत के लिए प्रेरित करता है। यहां हम आपको बताएंगे कि रिकरिंग डिपॉजिट कैसे काम करता है और ये कैसे एक बेस्ट इंवेस्टमेंट ऑप्शन है।
रेकरिंग डिपॉजिट के खास प्वाइंट
- रेकरिंग डिपॉजिट का मैच्योरिटी टाइम 6 महीने से 10 साल तक होता है।
- रेकरिंग डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज अकाउंट के शुरू होते समय ही तय किया जाता है, जो आखिर तक समान रहता है।
- इसमें आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है।
- इस अकाउंट को पोस्ट ऑफिस में किसी भी आयु वर्ग के लिए खोला जा सकता है।
- आप 100 रुपये की कीमत से शुरुआत कर सकते हैं।
- इसमें सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
- अकाउंट खोलने के 3 साल बाद आप आरडी अकाउंट को प्रीक्लोज कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ चार्ज लगता है।
- आप अकाउंट खोलते समय पांच साल का अमाउंट एडवांस में भी जमा कर सकते हैं।
- इस अमाउंट पर आप लोन भी ले सकते हैं, अगर आप पेमेंट करने में चूक जाते हैं तो ये अमाउंट आपके आरडी से काट लिया जाएगा।
Investment Option
यह भी पढ़ें – Property Buying Tips: मकान खरीदते समय अनचाहे चार्ज से ऐसे रह सकते हैं सेफ, RERA करेगा आपकी मदद
कैसे कर सकते हैं निवेश
मान लीजिए कि अगर आप हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 5 साल बाद आपके पास 300000 रुपये जमा हो जाएंगे। इस अमाउंट पर आपको 6.50 रुपये का ब्याज मिलता है, जिससे आपको 56830 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी कि मैच्योरिटी के बाद आपके पास 3,56,830 रुपये होंगे। उम्मीद है कि आप इस आर्टिकल के जरिए रेकरिंग डिपॉजिट को आसानी से समझ पाए होंगे।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
13 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines