हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Surya Ghar Yojana क्या? बिजली फ्री स्कीम से कैसे कर सकते हैं कमाई, जानें आवेदन का तरीका

PM Surya Ghar Yojana: देशभर में सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिसमें करोड़ों लोगों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस समय देश में पीएम सूर्य घर योजना चलाई जा रही है जिसमें घरों में सोलर पैनल लगाए जाते हैं। इस योजना के बारे में जानें सबकुछ।

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत की। देशभर में इस स्कीम को लागू करने का मकसद सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और लोगों को सस्ती, हरित ऊर्जा प्रदान करना है। इस योजना के लाभार्थियों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं। पीएम सूर्य घर योजना से कैसे बिजली बिल के बोझ को कम किया जाता है? इस योजना के जरिए कैसे कमाई की जा सकती है? इससे जुड़ी तमाम जानकारी आज आपके लिए लेकर आए हैं।

क्या है पीएम सूर्य घर योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) लॉन्च की। इस योजना के तहत सरकार 300 यूनिट तक बिजली फ्री के साथ घरों की छत पर सोलर पैनल भी लगवाती है। इससे बिजली के बिल से जनता को छुटकारा मिलता है। इसके तहत छत पर सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए सब्सिडी दी जाती है, जो सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

ये भी पढ़ें: Vidyalakshmi Portal से कैसे मिलेगा 10 लाख का लोन? जानिए आवेदन करने का तरीका

कितनी मिलती है सब्सिडी?

जनता में सरकार की पीएम घर योजना को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस योजना के तहत जो लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं उनको इसके लिए सब्सिडी दी जाती है। अगर कोई Solar Rooftop लगवाता है तो उसके लिए सब्सिडी सीधे लाभार्थी के अकाउंट में भेजी जाती है। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग सब्सिडी राशि रखी है। अगर 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम लगवाया जाता है तो उसपर 30,000 की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, 2 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम के लिए 60,000 रुपये की सब्सिडी और 3 किलोवाट से ज्यादा की क्षमता के सोलर पैनल के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।


दूसरी तरह से समझे तो 2 किलोवाट क्षमता के सिस्टम को लगवाने में जितनी लागच आई है उसकी 60 फीसद रकम आपको मिल जाएगी। वहीं,  2 से 3 किलोवाट क्षमता के सिस्टम में लागत का  40 फीसद भुगतान किया जाता है।

कैसे करें अप्लाई?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के पोर्टल पर जाएं। यहां पर राज्य और लाइट का ऑप्शन चुनें, इसके बाद अपने इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर नंबर के साथ मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर लॉगिन करें। इसके बाद जो फॉर्म खुलेगा उसमें रूफटॉप सोलर के लिए अप्लाई कर दें। आपकी पूरी एप्लीकेशन भरने के बाद 30 दिनों के अंदर अकाउंट में सब्सिडी आ जाती है।

अब तक कितने लोगों को मिला लाभ?

देशभर के कई राज्यों में लोग इस योजना में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। केवल उत्तर प्रदेश में अब तक 43,000 से सोलर पैनल लग चुके हैं। PIB के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 1.30 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 1600 से ज्यादा इंस्टॉलेशन हो चुके हैं। उत्तराखंड में भी 7 हजार से ज्यादा पैनल लगाए जा चुके हैं।

लोगों की हो रही कमाई

सोलर पैनल से जो बिजली बनती है उसको लाभार्थी सरकार को वापस बेच सकते हैं। यानी इससे न केवल बिजली का बिल जीरो होगा, बल्कि बिजली बेचकर कमाई भी की जा सकती है। मान लीजिए कोई शख्स अपने घर में 10 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाता है, जिससे दिन की 50 यूनिट लाइट बनाई जाती है। सामान्य परिवार में लाइट की औसत खपत 5 से 7 यूनिट है, इस हिसाब से रोज करीब 43 से 45 यूनिट बिजली की बचत की जा सकती है। अगर बची हुई बिजली की हर यूनिट के लिए कोई कंपनी 7.75 रुपए से देती है तो दिन में लगभग 340 रुपये तक की कमाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: PM Vishwakarma Scheme क्या? अब तक 2.58 करोड़ लोगों ने किया अप्लाई, आप भी उठाएं योजना का फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें