News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
सोना भारत में निवेश और परंपरा दोनों का अहम हिस्सा रहा है। लेकिन आज के समय में जब सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा चुकी है, तो आम लोगों के लिए फिजिकल गोल्ड खरीदना मुश्किल हो गया है। ऐसे में Gold ETF एक बेहतरीन और स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आया है। आइए जानते हैं कि Gold ETF क्या है, कैसे इसमें निवेश किया जाता है, और इसके क्या फायदे हैं।
Gold ETF (Exchange Traded Fund) एक ऐसा निवेश का विकल्प है, जो आपको डिजिटल तरीके से सोने में निवेश करने की सुविधा देता है। यह बिल्कुल शेयर की तरह स्टॉक एक्सचेंज (NSE/BSE) पर ट्रेड होता है। इसमें निवेश करते समय आपको फिजिकल गोल्ड खरीदने, स्टोर करने या उसकी शुद्धता की चिंता नहीं करनी पड़ती।
ये भी पढ़ें:
घर बैठे हर महीने होगी 9000 रुपये की कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम के बारे में पता है?
Gold ETF में निवेश के लिए आपके पास Demat और Trading अकाउंट होना जरूरी है। आप अपने ब्रोकर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जैसे Zerodha, Groww, Upstox आदि) के जरिए ETF खरीद सकते हैं। ETF की खरीद और बिक्री शेयर की तरह ही होती है। जब चाहें, बाजार खुलने पर बेच सकते हैं और पैसा अगले दिन आपके बैंक खाते में आ जाता है।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।