Mutual Fund: बीते कुछ सालों में इन्वेस्टमेंट के कई तरीके सामने आई है और म्यूचुअल फंड इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऑप्शन बन गया है। MF में इन्वेस्ट का सबसे आसान तरीका SIP है, जिसमें आप एक निश्चित राशि को नियमित रूप से निवेश करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग तरह की SIP में इन्वेस्ट करने के साथ-साथ इसके अलग-अलग नियम हैं। इन नियमों का सही तरीके से पालन न केवल आपको निवेश को समझने में मदद करता है, बल्कि आपके इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
यहां हम ‘7-5-3-1’ नियम की बात कर रहे हैं, जो आपको केवल म्यूचुअल फंड में SIP इन्वेस्टमेंट के जरिए अमीर बना सकता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्या है 7-5-3-1 नियम?
सबसे पहले नियम के पहले नंबर यानी 7 की बात करते हैं। ये 7 नंबर इन्वेस्टमेंट के लॉग टर्म के होने की ओर इशारा करता है। बता दें कि इन्वेस्टमेंट की दुनिया में समय हमारा जरूरी प्वाइंट होता है। 7-5-3-1 नियम का पहला रूल है कि आपको 7 से ज्यादा सालों के लिए निवेश करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह न केवल आपको बेहतर रिटर्न देता है, बल्कि आपके कॉर्पस को भी बढ़ाने में मदद करता है।
5 फिंगर फ्रेमवर्क
डायवर्सिफिकेशन एक ऐसा विकल्प है, जो आपके जोखिम भरे पोर्टफोलियो को स्टेबिलिटी देता है। 5 फिंगर फ्रेमवर्क की बात करें तो यह SIP के 7-5-3-1 रूल का दूसरा सबसे अहम हिस्सा है। इसमें आपको 5 प्वाइंट पर ध्यान रखना होगा। ये एक तरह के स्किल सेट है, जिसके तहत आप अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बना सकते हैं।
हाई क्वालिटी वाले स्टॉक आपके पोर्टफोलियो को बेहतर बनाते हैं। ये पोर्टफोलियो के स्टेबल बनाते हैं। ऐसे में ऐसी कंपनियों में निवेश करें, जो स्टेबल है और जिनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा बना हुआ हैं।ये कंपनी मार्केट डाउन होने पर भी आपके इन्वेस्ट के लिए सहारा बनेंगी।
वैल्यू स्टॉक को अक्सर कम आंका जाता है, लेकिन ये आपके पैसे के लिए एक अच्छा अमाउंट दे सकते हैं और आपके इन्वेस्टमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं खासकर तब जब मार्केट अशांत हो।
SIP
तीसरा प्वाइंट GARP के लिए जाएं क्योंकि ये स्टॉक तेजी से बढ़ रहे हैं, जो फ्यूचर में बेहतर विकास का वादा करते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये ज्यादा जोखिम के बिना हाई रिटर्न दे सकते हैं। मिड/स्मॉल कैप कंपनियों की तलाश करके इनमें इन्वेस्ट करें, इन कंपनियों में बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है और ये आपको बेहतरीन इंटरेस्ट दे सकती है।
ऐसे स्टॉक की तलाश करें, जो ग्लोबल हो। ये आपके निवेश को स्थानीय आर्थिक मंदी से सुरक्षित रहते हैं। ग्लोबल स्तर पर निवेश करने से बेहतर अवसर और जोखिमों से बचाव आसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले 2000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने की कीमत 80 हजार पार; जानें आज के ताजा भाव
3 मेंटल फाइट्स
ये 7-5-3-1 रूल का तीसरा प्वाइंट है, जो बेहतर इन्वेस्टमेंट के लिए जरूरी है। भारत में इक्विटी निवेश करते समय आपको विफलता या नुकसान के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर आप इक्विटी में निवेश कर रहे हैं तो इस सच्चाई को स्वीकार करना जरूरी है। इन्वेस्टमेंट के समय आपको कभी-कभी फायदा होगा और कभी-कभी असफलता भी मिलेगी। इन्हें ही मेंटल फाइट्स कहते हैं, जिसमें – मुनाफ़ा कमाने की जल्दी, मायूस महसूस करना और पैनिक फेज शामिल है।
हर साल SIP बढ़ाना
ये 7-5-3-1 रूल में 1 का मतलब ये है कि आपको हर साल अपनी SIP को बढ़ाना होगा। हर साल अपनी एसआईपी राशि को एक कुछ परसेंट या अमाउंट से बढ़ाकर आप अपनी जमा राशि को और बढ़ा सकते हैं। इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलता है।
संबंधित खबरें
डाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
1 hr agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
5 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
7 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
20 hrs ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
21 hrs ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
23 hrs agoदिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस
1 day ago'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
1 day agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines