WFH or Work From Office: कोरोना की वजह से देशों के अंदर कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत की बात करें तो यहां पर वर्क फ्राम होम का कल्चर देखने को मिला, जो नौकरी पेशा लोगों के लिए एक नया अनुभव रहा। हालांकि ये भी कहना है कि लोगों के साथ-साथ कंपनी के लिए भी वर्क फ्रॉम होम कल्चर प्रॉफिटेबल है। इससे कहीं ना कहीं कॉस्ट में कमी कंपनी के लिए होती ही है। पर ऐसा नहीं है, दरअसल अब कई कंपनियां अपने एंप्लाई को वापस से ऑफिस बुलाना शुरू कर दी हैं। चलिए बताते हैं आपको कि आखिर क्यों कंपनियों को ये फैसला लेना पड़ रहा है।
SEZ फायदे के लिए अटेंडेंस का मामला
होता ये है कि IT कंपनी SEZ यानी स्पेशल इकॉनॉमिक जोन में हैं तो कई सारे टैक्स छूट सरकार की तरफ से मिलते हैं। हालांकि उसके लिए कंपनी के सामने सरकार ने कई सारे नियम लगाए हैं, जिसमें से 1 नियम है कि कंपनी को महीने के अंदर कम से कम अपने टोटल एंप्लाई की निर्धारित फीसदी अटेंडेंस ऑफिस में होनी चाहिए।
कोरोना में दी थी छूट
कोविड के समय सरकार की तरफ से इन नियमों में छूट दी गई थी, लॉकडाउन पूरे देश में लगा हुआ था। लेकिन अब जब स्थिति नॉर्मल हो गई है तो फिर एक बार से नियम कंपनियों के ऊपर लागू कर दिए गए हैं। इसलिए Infosys, HCL, Wipro, के साथ TCS अपने एंप्लाई को ऑफिस से काम करने का आदेश दे चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट के लिए अपडेट, 31 दिसंबर से हो रहा बड़ा बदलाव
SEZ से कितना होता है फायदा
अब सवाल आता है कि SEZ में कंपनी को क्या-क्या फायदा होता है? दरअसल SEZ एरिया में कंपनी के पास ड्यूटी फ्री इंपोर्ट के साथ माल खरीदने की छूट रहती है। साथ में इनकम टैक्स के साथ कई तरह के करों में छूट मिलती है। सबसे बड़ी बात कि एक साल में 500 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपए का लोन किसी भी बैंक से ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
18 mins agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 hr agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
6 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
6 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
7 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
7 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
9 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
10 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines