UPI के लिए अपडेट, 31 दिसंबर से हो रहा बड़ा बदलाव
UPI के लिए NPCI एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। दरअसल 31 दिसंबर के बाद से इनएक्टिव UPI आईडी बंद हो सकती हैं।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
UPI Big Update 2023: आज के समय में कई लोग 1 रुपए का भी पेमेंट UPI के जरिए करते हैं। UPI जबसे आया है तभी से आम आदमी के लिए आसानी हो गई है। खुले पैसे रखने कि परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिला है। इसलिए NPCI भी चाहता है कि UPI से पेमेंट आसानी से होता जाए। इसलिए जो UPI पिछले 1 साल से इनएक्टिव है, जिनसे पेमेंट नहीं किया गया है, उन्हें अब बंद कर दिया जाएगा।
NPCI यानी National Payments Corporation of India ने 31 दिसंबर 2023 से ने उन आईडी को बंद करने का फैसला कर लिया है, जिससे 1 साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। NPCI का ये आदेश अगले साल से लागू होगा।
दरअसल NPCI चाहती है कि UPI के लेनदेन पहले से और भी सेफ हों। आईडी कम होने से कहीं ना कहीं बैंक के लिए मैनेज करना आसान रहेगा। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि गलत ट्रांसफर पैसे हो जाते हैं, फिर ग्राहकों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तीसरी बात ये कि गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना। अब फालतू की आईडी कम होंगी तो हैकिंग भी अपने आप कम हो जाएगी।
अगस्त 2023 में UPI ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया था। दरअसल अपने 7 साल के इतिहास में एक महीने के अंदर 1 हजार करोड़ लेनदेन हुए थे। अभी तक का ये सबसे बड़ा महीना रहा था। और अब जब फेस्टिव सीजन है तो उम्मीद की जा रही है कि इस महीने भी UPI रिकॉर्ड बना सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: