पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार ने राज्य के युवाओं, बुजुर्गों, छात्रों और पत्रकारों के लिए घोषणाओं का एक बड़ा पिटारा खोल दिया है। विधानसभा में राज्य का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कई ऐतिहासिक और जन-कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। इस बजट में जहां बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए भरोसा योजना शुरू की गई है, वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी रिटायर्ड पत्रकारों के लिए भी पेंशन की बड़ी घोषणा हुई है। आइए, समझते हैं कि सरकार की इन योजनाओं के नियम, शर्तें और बजट की अन्य प्रमुख बातें क्या हैं।
युवाओं के लिए भरोसा योजना: हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये तक
पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। ऐसे बेरोजगार स्नातक (Graduates) जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें सरकार हर महीने 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देगी। अन्य पात्र बेरोजगार युवाओं को भी 2,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। बता दें कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा जो राज्य सरकार की किसी अन्य सामाजिक कल्याण या वित्तीय सहायता योजना का लाभ न ले रहे हों।
पत्रकारों और राजनैतिक बंदियों को पेंशन, अन्य सामाजिक पेंशनों में भी बढ़ोतरी
युवाओं के साथ-साथ समाज के अन्य महत्वपूर्ण वर्गों का ध्यान रखते हुए सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। राज्य के रिटायर्ड पत्रकारों को जीवनयापन में मदद के लिए हर महीने ₹5,000 की मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न राजनैतिक कारणों से जेल जा चुके या संघर्ष करने वाले लोगों को सरकार ₹10,000 प्रति माह की पेंशन देगी।
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि में भी ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया गया है।
छात्रों को ₹25,000 का एकमुश्त अनुदान और ISKCON संभालेगा मिड-डे मील
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बच्चों के पोषण को लेकर बजट में बेहद खास और इनोवेटिव घोषणाएं की गई हैं। सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ₹25,000 का एकमुश्त अनुदान (One-time Grant) दिया जाएगा। वहीं झारग्राम में एक जनजातीय विश्वविद्यालय और कांथी, कालियाचक व फलता में महिला विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।
मिड-डे मील के लिए प्रति छात्र आवंटन बढ़ाकर ₹10 कर दिया गया है। अब स्कूलों में भोजन तैयार करने और बांटने की जिम्मेदारी इस्कॉन (ISKCON) के सहयोग से पूरी होगी, ताकि साफ-सुथरा व पौष्टिक खाना मिल सके।
आयुष्मान भारत के लिए ₹3,100 करोड़ का भारी-भरकम बजट
राज्य के नागरिकों को मुफ्त और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को पूरी तरह से लागू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए बजट में ₹3,100 करोड़ का भारी-भरकम फंड आवंटित किया गया है, जिससे राज्य के करीब 7 करोड़ नागरिकों को मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
कल्याणी, पुरुलिया और मालदा में बनेंगे नए एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार
राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई है। कल्याणी में 1,000 एकड़ भूमि पर एक नया शानदार हवाई अड्डा बनाया जाएगा, जो कोलकाता एयरपोर्ट के दबाव को कम करेगा। इसके साथ ही पुरुलिया और मालदा में भी नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिससे राज्य में पर्यटन और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
3 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines