बेरोजगारों को 3000 और रिटायर्ड पत्रकारों को 5000 महीना! सरकार ने खोला खजाना, जानें ड‍िटेल

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा जो राज्य सरकार की किसी अन्य सामाजिक कल्याण या वित्तीय सहायता योजना का लाभ न ले रहे हों।

rupees (21)

बंगाल सरकार ने योजनाओं का खोला पिटारा

पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार ने राज्य के युवाओं, बुजुर्गों, छात्रों और पत्रकारों के लिए घोषणाओं का एक बड़ा पिटारा खोल दिया है। विधानसभा में राज्य का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कई ऐतिहासिक और जन-कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। इस बजट में जहां बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए भरोसा योजना शुरू की गई है, वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी रिटायर्ड पत्रकारों के लिए भी पेंशन की बड़ी घोषणा हुई है। आइए, समझते हैं कि सरकार की इन योजनाओं के नियम, शर्तें और बजट की अन्य प्रमुख बातें क्या हैं।

विज्ञापन

युवाओं के लिए भरोसा योजना: हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये तक

पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। ऐसे बेरोजगार स्नातक (Graduates) जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें सरकार हर महीने 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देगी। अन्य पात्र बेरोजगार युवाओं को भी 2,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। बता दें क‍ि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा जो राज्य सरकार की किसी अन्य सामाजिक कल्याण या वित्तीय सहायता योजना का लाभ न ले रहे हों।

विज्ञापन

पत्रकारों और राजनैतिक बंदियों को पेंशन, अन्य सामाजिक पेंशनों में भी बढ़ोतरी
युवाओं के साथ-साथ समाज के अन्य महत्वपूर्ण वर्गों का ध्यान रखते हुए सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। राज्य के रिटायर्ड पत्रकारों को जीवनयापन में मदद के लिए हर महीने ₹5,000 की मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न राजनैतिक कारणों से जेल जा चुके या संघर्ष करने वाले लोगों को सरकार ₹10,000 प्रति माह की पेंशन देगी।

वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि में भी ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

छात्रों को ₹25,000 का एकमुश्त अनुदान और ISKCON संभालेगा मिड-डे मील
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बच्चों के पोषण को लेकर बजट में बेहद खास और इनोवेटिव घोषणाएं की गई हैं। सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ₹25,000 का एकमुश्त अनुदान (One-time Grant) दिया जाएगा। वहीं झारग्राम में एक जनजातीय विश्वविद्यालय और कांथी, कालियाचक व फलता में महिला विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।

मिड-डे मील के लिए प्रति छात्र आवंटन बढ़ाकर ₹10 कर दिया गया है। अब स्कूलों में भोजन तैयार करने और बांटने की जिम्मेदारी इस्कॉन (ISKCON) के सहयोग से पूरी होगी, ताकि साफ-सुथरा व पौष्टिक खाना मिल सके।

विज्ञापन

आयुष्मान भारत के लिए ₹3,100 करोड़ का भारी-भरकम बजट
राज्य के नागरिकों को मुफ्त और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को पूरी तरह से लागू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए बजट में ₹3,100 करोड़ का भारी-भरकम फंड आवंटित किया गया है, जिससे राज्य के करीब 7 करोड़ नागरिकों को मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

कल्याणी, पुरुलिया और मालदा में बनेंगे नए एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार
राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई है। कल्याणी में 1,000 एकड़ भूमि पर एक नया शानदार हवाई अड्डा बनाया जाएगा, जो कोलकाता एयरपोर्ट के दबाव को कम करेगा। इसके साथ ही पुरुलिया और मालदा में भी नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिससे राज्य में पर्यटन और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ