केंद्रीय कर्मचारियों को जहां अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। वहीं, पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को यह खुशी मिल गई है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। इस चार प्रतिशत के इजाफे के बाद राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14% से बढ़कर 18% हो गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।
विरोध में हड़ताल का ऐलान
राज्य सरकार के इस फैसले से 10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। हालांकि इस वृद्धि के बाद भी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मियों के बीच DA का अंतर 35% है। राज्य सरकार ने डीए वृद्धि को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. उधर, सरकारी कर्मचारियों के वामपंथी संगठनों ने केंद्र और राज्य कर्मियों के DA में भारी अंतर पर असंतोष व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके विरोध में सात से नौ अप्रैल तक राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में तीन घंटे की हड़ताल का आह्वान किया गया है।
इन्हें भी मिलेगा लाभ
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सरकारी स्वामित्व वाले, पंचायत और नगरपालिका कर्मचारियों के DA में भी वृद्धि की गई है। उन्हें भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अप्रैल से मिलेगा। वामपंथी संगठनों का कहना है कि DA के मामले में बंगाली कर्मचारी पीछे हैं, लिहाजा सरकार को उचित अनुपात में इसमें बढ़ोतरी करनी चाहिए. मौजूदा इजाफे से हम खुश नहीं हैं।
आज घोषणा संभव
उधर, माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी का ऐलान आज हो सकता है। बताया जा रहा है कि सबकुछ फाइनल हो गया है बस घोषणा की देरी है और आज यह संभव हो सकता है. 7वें वेतन आयोग के तहत DA/DR साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से। इस साल यानी 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होनी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा का अब तक इंतजार है।
कैसे होती है कैलकुलेशन?
महंगाई भत्ता (DA) वर्तमान सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। जबकि, पेंशनर्स के लिए यह महंगाई राहत (DR) कहलाता है। इसकी कैलकुलेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। सरकार हर छह महीने में AICPI के औसत डेटा को ध्यान में रखते हुए DA और DR की दरें निर्धारित करती है। इस तरह साल में दो बार कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का तोहफा मिलता है। DA यानी महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा, इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें 2% वृद्धि की संभावना ज्यादा बताई जा रही है। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में DA 3% बढ़ाया था, जिससे बाद यह 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 फीसदी हो गया।
संबंधित खबरें
ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
45 mins agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
1 hr ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
6 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
9 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
10 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
10 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
11 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
12 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
13 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines