Weekly Rate Of Gold and Silver : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस हफ्ते (20 से 25 मई) के बीच सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। हैरानी की बात है कि इस हफ्ते चांदी की कीमत सिर्फ दो दिन बढ़ी है तो वहीं सोने की कीमत में सिर्फ एक ही दिन बढ़ोतरी हुई है। अगले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों को लेकर भी एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है।
इतनी गिर गई सोने की कीमत
इस हफ्ते सोने की कीमत 3.60 फीसदी गिर गई। 20 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 25 मई को यह गिरकर 72,440 रुपये रह गई। इस प्रकार इस हफ्ते सोने की कीमत में 2720 रुपये की गिरावट आई। इस हफ्ते सोने की कीमत में सिर्फ 20 मई को ही उछाल आया था। उस दिन सोने की कीमत 540 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी। 22 मई और 25 मई को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाकी के तीन दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट 23 मई को हुई। उस दिन सोना 1000 रुपये से ज्यादा गिर गया था। इस महीने सोने की अधिकतम कीमत 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जो 20 मई को थी। यह सोने की अब तक की भी अधिकतम कीमत रही। इसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है।
Gold Silver Rate
यह रहा चांदी का हाल
कीमत बढ़ने के मामले में इस हफ्ते चांदी की भी हालत खराब रही। इस एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 5.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 20 मई को चांदी की कीमत 96,500 रुपये प्रति किलो थी। 25 मई को यह कीमत गिरकर 91,500 रुपये रह गई। इस प्रकार देखें तो इस हफ्ते चांदी की कीमत 5000 रुपये कम हुई है। इस हफ्ते चांदी की कीमत में दो दिन (20 और 22 मई) ही उछाल आया। 20 मई को चांदी की कीमत 3500 रुपये प्रति किलो बढ़ गई थी। वहीं 22 मई को इसमें 1200 रुपये की बढ़त हुई। हफ्ते में बाकी के 4 दिन चांदी की कीमत में गिरावट ही आई है। सबसे ज्यादा गिरावट 23 मई को हुई थी। इस दिन चांदी 3300 रुपये प्रति किलो गिर गई थी। 22 मई के बाद से चांदी की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है।
Gold Silver Rate
यह भी पढ़ें : क्या सस्ता सोना खरीदने के दिन आ गए? एक्सपर्ट ने बताया- कब बढ़ेगी गोल्ड की कीमत
इसलिए कम हो रही कीमत
अमेरिका में महंगाई के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। उम्मीद की जा रही थी बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकती है, लेकिन उसने कोई कटौती नहीं की। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि फेडरल बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इससे सोने की कीमत में कमी आई है। हालांकि इसके बावजूद सोने की मांग में बढ़ोतरी जारी है। दूसरी तरफ चांदी को अब इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में देखा जाने लगा है। कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है। इस समय चीन समेत दूसरे कई देशों की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं है और प्रोडक्शन बहुत ज्यादा नहीं हो रहा। इसका कारण इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव हैं। इन चुनाव के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है। ऐसे में चांदी की कीमत रफ्तार पकड़ेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इन दोनों धातुओं में निवेश का यह अच्छा मौका है।
Disclaimer : यहां सोने और चांदी की जो कीमत बताई गई है, वह goodreturns वेबसाइट के अनुसार है। शहरों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव संभव है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
13 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
15 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
16 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines