महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए आने वाले दिन और अधिक मुश्किलों भरे हो सकते हैं. देश के कई हिस्सों में मानसून की सुस्त रफ्तार और कमजोर बारिश ने खेती के साथ-साथ आम आदमी के किचन के बजट पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं. आर्थिक और कृषि मामलों के जानकारों का मानना है कि अगर मानसून में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले हफ्तों में दूध, दालों और हरी सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है.
सब्जियों और दालों पर सबसे पहले मार
मानसून में देरी या कम बारिश का सबसे पहला और सीधा असर हरी सब्जियों की सप्लाई पर पड़ता है. बारिश न होने या अत्यधिक गर्मी के कारण फसलें खेतों में ही झुलस जाती हैं, जिससे मंडियों में आवक कम हो जाती है. इसके अलावा, जून-जुलाई का महीना खरीफ फसलों, खासतौर अरहर, उड़द और मूंग जैसी मुख्य दालों की बुआई का होता है. मानसून कमजोर रहने से दालों के बुआई क्षेत्र में कमी आएगी, जिससे उत्पादन घटने और कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें : Monsoon Rain Alert: दिल्ली-NCR में क्यों अटका मानसून? जानें पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल
दूध क्यों हो जाएगा महंगा?
आमतौर पर लोग मानसून का संबंध केवल फसलों से जोड़ते हैं, लेकिन इसका सीधा असर डेयरी उद्योग पर भी पड़ता है. कमजोर बारिश के कारण देश में चारे की भारी किल्लत हो सकती है. जब हरा चारा महंगा होता है, तो दुधारू पशुओं के खान-पान की लागत बढ़ जाती है. इसके साथ ही गर्मियों और कम बारिश के चलते पशुओं में दूध उत्पादन की क्षमता भी प्रभावित होती है. लागत बढ़ने के कारण डेयरी कंपनियां और दूध उत्पादक आने वाले दिनों में दूध और उससे बने उत्पादों घी, पनीर, छाछ के दाम बढ़ाने पर मजबूर हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें : एयरलाइंस कंपनियों ने की बिगड़ते मौसम की तैयारी, इन शहरों में ट्रैवल करने वालों की लिए एडवाइजरी जारी
त्योहारों से पहले बढ़ेगी खुदरा महंगाई
कई रिपोर्ट्स में आर्थिक विश्लेषकों के हवाले से लिखा गया है कि खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से देश की खुदरा महंगाई दर में एक बार फिर उछाल आ सकता है. आने वाले महीनों में रक्षाबंधन, दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, ऐसे में त्योहारों से ठीक पहले खाद्य पदार्थों का महंगा होना मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर भारी पड़ेगा.
संबंधित खबरें
डॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
2 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
2 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
3 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
4 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
23 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
23 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines