Meet Howard Buffett: दिग्गज निवेशक और बर्कशायर हैथवे के CEO वॉरेन बफे के उत्तराधिकारी का नाम सामने आ गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉरेन बफे ने मंझले बेटे हॉवर्ड उर्फ हॉवी बफे को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। 70 वर्षीय हॉवी, 94 साल के वॉरेन बफे की 1 ट्रिलियन डॉलर की बर्कशायर हैथवे के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पदभार संभालेंगे।
नहीं मिलेगी पूरी संपत्ति
वॉरेन बफे ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सारी संपत्ति बच्चों को नहीं मिलेगी। हॉवी को दो भाई-बहनों सूसी और पीटर के साथ बर्कशायर की संपत्ति में से लगभग 12 लाख करोड़ रुपये परोपकारी कार्यों पर खर्च करने होंगे। दिग्गज निवेशक ने कई सालों के विचार-विमर्श के बाद अपने उत्तराधिकारी का चयन किया है। वॉरेन बफे ने कहा कि उन्हें अपने तीनों बच्चों पर भरोसा है और हॉवी उनकी जिम्मेदारियों को संभालने के काबिल हैं।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
पहले उठे थे सवाल
वहीं, उत्तराधिकारी चुने जाने पर हावर्ड बफे ने कहा कि मैं 30 साल से बर्कशायर के बोर्ड में डायरेक्टर हूं। मैंने ज्यादातर समय पिता के काम को करीब से देखा है इसलिए मैं इस नई भूमिका के लिए तैयार हूं। बता दें कि 2013 में जब वॉरेन बफे ने हॉवी को बर्कशायर हैथवे में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी तब उनके सिलेक्शन पर सवाल उठे थे। उनसे पूछा गया था कि वह इस भूमिका के लिए सबसे योग्य व्यक्ति कैसे हैं? अब वॉरेन बफे ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित करके एक तरह से उन सवालों का जवाब दे दिया है।
पिता ने बदली जिंदगी
WSJ की रिपोर्ट के अनुसार, हॉवी बफेट को अपने कॉलेज के दिनों में संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से उन्होंने अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता खोज लिया। वॉरेन बफे की सलाह पर हॉवी व्यावहारिक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने के लिए बर्कशायर हैथवे के स्वामित्व वाली कंपनी सीज कैंडीज में काम करने के लिए लॉस एंजिल्स चले गए और यहीं से उनके एक नए जीवन की शुरुआत हुई ।
यह भी पढ़ें – कौन हैं 93 वर्षीय Kushal Pal Singh और कैसे Burj Khalifa को दे रहे हैं टक्कर?
इतनी संपत्ति के मालिक
1993 से हॉवी बफे ने कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड में निदेशक के रूप में काम किया है, जिनमें बर्कशायर हैथवे, कोका-कोला एंटरप्राइजेज, लिंडसे कॉर्पोरेशन, स्लोअन इम्प्लीमेंट, कॉनएग्रा फूड्स और कृषि उपकरण निर्माता जीएसआई ग्रुप शामिल हैं। हॉवी की कुल संपत्ति की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ कम से कम 4 मिलियन डॉलर (34,66,69,000 रुपये) है। दरअसल, हॉवर्ड बफे के पास लिंडसे कॉर्प के लगभग 30,177 शेयर हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 मिलियन डॉलर है। जबकि उनके पिता के पास 139 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया के 10वें सबसे बड़े अमीर हैं।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
51 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
6 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
22 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines