Warren Buffett Berkshire Annual Meeting 2024 : दुनिया के टॉप इन्वेस्टर वॉरेन बफे ने शनिवार को अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे इंक के पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के रिजल्ट जारी किए। इस दौरान कंपनी के शेयरधारकों की सालाना मीटिंग भी हुई। कंपनी ने इस तिमाही में जबरदस्त कमाई की है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट पिछली साल की तुलना में 39 फीसदी बढ़ गया। कंपनी को इस दौरान 92,719 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। इस मीटिंग में वॉरेन ने अपनी आगामी निवेश संबंधित बातें भी रखीं।
अमेरिका पहली पसंद
जब वॉरेन बफे से निवेश की आगामी योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अमेरिका को अपनी पहली पसंद बताया। बफे ने कहा कि अगर उनकी कंपनी कोई बड़ा निवेश करना चाहेगी तो इसके लिए अमेरिका पहली पसंद होगा। वॉरेन ने अमेरिका में पहले भी काफी निवेश किया हुआ है। अमेरिका पहली पसंद क्यों होगा, इस बारे में बफे ने कहा कि यहां की कंपनियां काफी शानदार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी उन अमेरिकी कंपनियों में निवेश को प्राथमिकता देती है जिनका कारोबार दुनिया में फैला हुआ होता है।
जापान में निवेश को लेकर संतुष्ट
बफे से जब पूछा गया कि उन्होंने जापान की कंपनियों में जो निवेश किया है, वे उसे अब कैसे देखते हैं? इस बारे में बफे ने कहा कि वह जापान में निवेश को लेकर संतुष्ट हैं। बफे ने पिछले साल जापान की 4 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। इनमें मारुबेनी, मित्सुई, मित्सुबिशी और सुमितोमो प्रमुख हैं। बफे चीन की कंपनियों में भी निवेश कर चुके हैं। साल 2008 में उन्होंने चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD में निवेश किया था। बफे ने अब इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है।
यह भी पढ़ें : 44,00,000% का रिटर्न और 1,39,25,84,76,00,000 कैश… पढ़िए वॉरेन बफे के पत्र की अहम बातें
भारत के बारे में कही यह बात
वॉरेन बफे ने भारत में निवेश को लेकर भी अपनी बात रखी। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी भविष्य में भारत में भी निवेश करने की संभावना है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में अवसरों की भरमार है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी भारत में निवेश करने की कोई योजना नहीं है।
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
1 hr agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
2 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
2 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
13 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
13 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
18 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
22 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines