Warren Buffett : दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के शेयरधारकों के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें कंपनी के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि इसका कैश रिजर्व अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है। बफे ने ऐसी महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शंस की कमी पर निराशा भी जताई है जो संभावित रूप से उल्लेखनीय फायदा दे सकते थे। पत्र के अनुसार चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का कैश भंडार 167.6 अरब डॉलर हो गया, यह अभी तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पीछे का कारण आकर्षक कीमत वाले सौदे हासिल करने के लिए आईं कई चुनौतियां रहीं।
44 लाख प्रतिशत का रिटर्न
वॉरेन बफे ने इस पत्र में लिखा है कि बर्कशायर हैथवे के प्रदर्शन ने एस एंड पी को कहीं पीछे छोड़ दिया है। साल 1965 में कंपनी का नियंत्रण बफे के हाथ में आने के बाद इसे मिला रिटर्न 44 लाख प्रतिशत रहा जो एस एंडपी के लिए 31 हजार प्रतिशत था। पत्र में कहा गया है कि बर्कशायर हैथवे ने 168 अरब डॉलर का कैश और शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट जुटाए हैं, जो उबर और नाइकी जैसी बड़ी कंपनियों से भी ज्यादा है। साल 2023 के समाप्त होने तक बर्कशायर की कुल नेट संपत्ति 561 अरब डॉलर थी। यह पिछले साल से 19 प्रतिशत ज्यादा था और कंपनी के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड था।
अब कैसा है पोर्टफोलियो
उल्लेखनीय है कि कीमती इन्वेस्टमेंट डील्स पाने में चुनौतियों का सामना करने के बाद भी बर्कशायर का पोर्टफोलियो 354 अरब डॉलर का है। इसमें स्टॉक्स, कैश और ट्रेजरी बिल शामिल हैं। कंपनी ने इनवेस्टमेंट से कमाई में नाटकीय इजाफा देखा है। बता दें कि बर्कशायर के वित्तीय परिणामों को अक्सत अमेरिकी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य के लिए बैरोमीटर की तरह देखा जाता है। बर्कशायर हैथवे के तहत बीएनएसएफ रेलवे, गीको इंश्योरेंस और डेयरी क्वीन रेस्तरां जैसे कारोबार आते हैं। ऐसा पोर्टफोलिया कंपनी को बढ़ती ब्याज दरों के असर के प्रति बहुत संवेदनशील बना देता है।
ये भी पढ़ें: SBI और Canara Bank पर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना
ये भी पढ़ें: गिर गए सोने-चांदी के भाव, कतई मिस मत करना ये मौका
ये भी पढ़ें: Paytm FASTag की जगह यूज कर सकते हैं ये 5 ऑप्शन
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
1 hr agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
2 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
2 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
13 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
13 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
18 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
22 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines